फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Charges imposed by the laws on women's family

महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया आरोप

Mon, 14 Apr 2014 11:47 PM IST
hisar
hisar Updated Mon, 14 Apr 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करने और हिसार में चल रहे मामले को सिवानी ट्रांसफर करने की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने सोमवार को तहसील परिसर के सामने शव रखकर अंबाला-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने जीआरपी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उप तहसीलदार कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

रविवार को रेलवे पुलिस ने सिवानी में रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव क्षत-विक्षत हालात में बरामद किया था। महिला की पहचान मोनिका पत्नी नरेश कुमार निवासी नलोई रूप में की गई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भिवानी जिले के गांव गोरीपुर से महिला के मायके वाले हिसार पहुंच गए। इस पूरे मामले को आत्महत्या की बजाय हत्या का मामला बताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को मृतका के पति नरेश सहित परिवार के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई से नाराज गोरीपुर के ग्रामीण शव के साथ हिसार से सिवानी पहुंचे। शव को सड़क पर ही रखकर तहसील परिसर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

उन्होंने पुलिस पर पूरे मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात बता रहे हैं कि मोनिका ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे मौत के घाट उतारने के बाद ट्रैक पर डाला गया है।


मोनिका के पिता महीपाल, ताऊ बलबीर सिंह, दादा राजबीर, भाई सुजीत कुमार का कहना था कि मोनिका को अगर आत्महत्या ही करनी थी तो रेलवे लाइन रास्ते में भी थी। उसे मरने के लिए इतनी दूर चलकर आने की कोई जरूरत नहीं थी।

 इसके अलावा परिवार के लोग शादी के वक्त से ही मोनिका को दहेज के लिए तंग करते आ रहे थे। उन्होंने जीआरपी पुलिस की कार्रवाई से असंतोष जताते हुए कहा कि हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।

 इसके अलावा इस मामले को सिवानी पुलिस के हवाले किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
ग्रामीणों की तरफ से लगाए गए इस जाम की सूचना मिलने पर प्रशासन की तरफ से उप तहसीलदार कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगें सुनी।


 उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने जाम को खोल दिया।

सिवानी में रेलवे ट्रैक पर रविवार को नलोई गांव की एक विवाहिता का शव मिला था। उसके दोनों पैर कट चुके थे। महिला के परिजनों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। उनका आरोप है ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मोनिका को प्रताड़ित करते थे।


हत्या को हादसे में बदलने के लिए उन्होंने महिला का शव ट्रैक पर डाल दिया। रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना मोनिका के परिजनों को दी तो भिवानी जिले के गांव गोरीपुर से उसके मायके के लोग हिसार पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed