फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Change of weather mood is spoiling health, 5 year old girl suffering from viral pneumonia dies

Hisar News: मौसम का बदला मिजाज बिगाड़ रहा सेहत, वायरल-निमोनिया से पीड़ित 5 साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Change of weather mood is spoiling health, 5 year old girl suffering from viral pneumonia dies
हिसार। आर्यनगर गांव की 5 वर्षीय फरीना की वायरल और निमोनिया से शुक्रवार को मौत हो गई। नागरिक अस्पताल पहुंचे बच्ची के पिता बिलास राम ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय बेटी फरीना को 6 दिन पहले बुखार हुआ था। हमने उसे नागरिक अस्पताल में दवा दिलाई थी। शुक्रवार को सुबह बेटी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो हम उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि निमोनिया से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




बदलते मौसम के कारण लोगों के गले में खराश की समस्या बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल के कान-नाक-गले की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। हल्की बारिश के बाद लोग वायरल से ग्रस्त हो रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो मरीज इस मौसम में न तो शरीर को ढककर रखते हैं और न ही गर्म पानी का सेवन कर रहे हैं, जिस कारण तेजी सेे वायरल के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा हार्ट संबंधित समस्या से जूझ रहे मरीजों की संख्या भी ओपीडी में तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। इसमें 50 साल व इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेडिसन विभाग के चिकित्सक रामावतार ने बताया कि सही खानपान का सेवन न करने के कारण हार्ट संबंधित समस्या से जूझ रहे मरीजों के सीने में दर्द की शिकायत आ रही हैं। बिगड़ते लाइफ स्टाइल व जंक-फूड के अधिक सेवन के कारण आजकल युवा शुगर से ग्रस्त हो रहे हैं। प्रतिरोधी तंत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण युवा तेजी से अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि युवाओं को हरी सब्जियां, फल-फ्रूट व पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। जबकि जंक-फूड से परहेज रखें। साथ ही दिनचर्या में व्यायाम व मेडिटेशन को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed