फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chances of light rain and hailstorm with wind for two days; orange alert issued for 17 districts, yellow alert for 5 districts

Hisar News: दो दिन आंधी के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार, 17 जिलाें के लिए ओरेंज, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chances of light rain and hailstorm with wind for two days; orange alert issued for 17 districts, yellow alert for 5 districts
हिसार। प्रदेश के मौसम में मंगलवार से बदलाव आएगा। सोमवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद 17 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अगले दो दिन हवा के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट और 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मध्य श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी पाकिस्तान पर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा में हवाओं की दिशा में बदलाव और वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही है। सोमवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, कैथल, रोहतक और झज्जर जिलों में 7-8 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। उत्तरी जिलों में 9 अप्रैल को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9-10 को तापमान में आएगी गिरावट :
9-10 अप्रैल के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट रहेगी। नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव से मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed