फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CDPO Urmil siwach, suspend, Hisar

भाजयुमो अध्यक्ष से टकराने वाली सीडीपीओ उर्मिल सिवाच सस्पेंड

Thu, 30 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 30 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की भाभी गायत्री को ज्वाइन न करने वाली सीडीपीओ उर्मिल सिवाच को निलंबित कर दिया गया। अतिरिक्त प्रधान सचिव पीके महापात्रा ने यह निलंबन आदेश जारी करते हुए सीडीपीओ को मुख्यालय से अटैच किया है। प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल के समक्ष सीडीपीओ की शिकायत करने के 44 दिन सीडीपीओ को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


भाजयुमो जिला अध्यक्ष अरूणदत्त शर्मा ने 15 फरवरी को जनपरिवाद समिति की बैठक में सीडीपीओ की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि सीडीपीओ उर्मिल सिवाच उनकी भाभी आंगनबाड़ी हेल्पर को गलत तरीके से हटा दिया था। इस मामले में मुख्यालय ने दोबारा नियुक्त करने के आदेश जारी किए। साथ ही पुराना सभी करीब डेढ़ साल का वेतन भी जारी करने के आदेश दिए थे। मुख्यालय के आदेशों के बावजूद सीडीपीओ उन्हें ज्वाइन नहीं करा रहीं थीं। सीडीपीओ अपने अधिकारियों का आदेश भी नहीं मान रहीं थीं। एडीसी की ओर से निर्देश दिए जाने के बाद भी उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी।
विज्ञापन


 मंत्री बनवारीलाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी निखिल गजराज को आदेश जारी किए थे। आंगनबाड़ी वर्कर को 15 फरवरी की तारीख में ही ज्वाइनिंग के आर्डर भी दिए। बाद में तात्कालिक एडीसी विजय कुमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के एसीएस पीके महापात्रा को अर्ध सरकारी पत्र लिखा। जिसमें सीडीपीओ की ओर से अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की शिकायत की गई थी। मंगलवार को पीके महापात्रा की ओर से उर्मिल सिवाच को संस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए। बुधवार को यह आदेश जिला मुख्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री से कराए आदेश
एडीसी की ओर से शिकायत भेजे जाने के बाद मुख्यालय ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कार्यवाही की थी। इस मामले में 24 मार्च को ही आदेश जारी हो गए। इसके बाद भी आदेश अटकाए जा रहे थे। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के हस्तक्षेप के बाद 28 को ऑर्डर जारी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed