फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Caught 7 copycats in science exam and relieved 3 center supervisors

Hisar News: विज्ञान की परीक्षा में 7 नकलची पकड़े व 3 सेंटर सुपरवाजर किए रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Caught 7 copycats in science exam and relieved 3 center supervisors
परीक्षा के बाद स्कूल से बाहर निकलते बच्चे। 
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। हिसार जिले में 115 परीक्षा केंद्रों पर 22082 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान बोर्ड फ्लाइंग, कमिश्नर फ्लाइंग, प्रश्न पत्र फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग, बोर्ड सचिव फ्लाइंग सहित डीईओ फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कमिश्नर फ्लाइंग ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए 6 विद्यार्थियों का यूएमसी बनाया। वहीं एसडीएम फ्लाइंग ने बरवाला में 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 1 यूएमसी बनाया। हिसार जिले में कुल 7 यूएमसी बने हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा के परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर लापरवाही करने पर एक पर्यवेक्षक को रिलीव कर दिया गया है। उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता हांसी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगालन के परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुमन को रिलीव किया गया है। एसडीएम हांसी की उड़नदस्ता टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटला के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी पर लापरवाही करने पर पर्यवेक्षक टीजीटी बलवान सिंह को कार्यभार मुक्त कर दिया। इन सभी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने लिए फ्लाइंग की ओर से शिक्षा निदेशालय को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed