फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against two for firing in the air outside Sarpanch's residence

Hisar News: सरपंच के आवास के बाहर हवाई फायर करने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 27 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two for firing in the air outside Sarpanch's residence
हांसी। गांव शेखपुरा के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप लादी के आवास के बाहर हवाई फायर करने का मामला काला बड़ाला की हत्या में शामिल रहे सिकंदर फौजी से जुड़ रहा है। हवाई फायर करने वाले बदमाशों ने वहां एक पर्ची फेंकी थी, जिसमें अंग्रेजी में लिखा था सिकंदर फौजी। फौजी अभी जेल में बंद है। मामले में पुलिस सिकंदर फौजी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हवाई फायर करने वालों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में पुलिस की तीन टीमें सदर थाना, सीआईए वन व स्पेशल स्टॉफ छानबीन कर रही है। बता दें कि मंगलवार रात को करीब दस बजे सरपंच प्रदीप के आवास के बाहर बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने हवाई फायर किया। गोली की आवाज सुनकर सरपंच व अन्य ग्रामीण बाहर गली में पहुंचे। मौके से एक कारतूस भी मिला था। साथ ही एक पर्ची भी मिली थी। जिस पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था सिकंदर फौजी। वहीं प्रदीप लादी गैंगस्टर काला बड़ाला का नजदीकी था। ऐसे में पुलिस को अंदाजा है कि उसने धमकी देने के लिए फायर करवाया होगा। फिलहाल मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ धारा 287, 351(2), 3(5) व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काला बडाला की सरेआम की थी हत्या
गौरतलब रहे कि 17 जनवरी 2023 को जीतपुरा गांव के समीप हुए गैंगवार में फौजी सहित 8 आरोपियों ने प्रदीप उर्फ काला बडाला की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और उसे गाड़ी से उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गाड़ी चालक सुनील के बयान पर जोनी व सहित 3 युवकों को नामजद करते हुए 7 के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सितंबर 2023 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed