{"_id":"671a9d50781790c2890c6404","slug":"case-registered-against-four-including-a-woman-for-occupying-a-house-hisar-news-c-21-hsr1020-491456-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मकान पर कब्जा करने पर एक महिला सहित चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मकान पर कब्जा करने पर एक महिला सहित चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन
हांसी। लाल सड़क के नजदीक मुलतानी चौक में बदमाशों ने एक मकान पर कब्जा कर लिया। मकान मालिक परिवार सहित फरीदाबाद में रहता है। सूचना मिलने मकान मालिक ने पुलिस को वहां पर भेजा। पुलिस ने एक महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर किया।
शिकायत में अधिवक्ता सन्नी बतरा ने बताया कि वह अभी परिवार सहित फरीदाबाद में रहते हैं। उनका पुराना मकान हांसी के मुलतानी चौकी में है। उनके मकान के साथ ही उसकी ताई शकुंतला का घर है। मंगलवार सुबह करीब 1 बजे उसकी ताई का फोन आया। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग बाइक पर पांच बदमाश उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस रहे हैं और कब्जा करने के लिए ताला लगा रहे हैं। जिस पर उन्होंने शहर थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना पर उन्होंने किला बाजार चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा। चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर घटना की पुष्टि की। सन्नी ने पुलिस के समक्ष वार्ड 4 निवासी विनोद जैन व सुरेंद्र गुर्जर उर्फ सेठी पर शक है। वह उसके साथ पहले भी नाजायज कब्जा, तोड़फोड़, फिरौती, जान से मारने की कोशिश व धमकी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में उन्होंने सितंबर 2019 में पुलिस को दो शिकायतें दी थी। मामले में अभी दोनों जमानत पर हैं। सन्नी का कहना है कि इन दोनों बदमाशों की धमकी व फिरौती से परेशान होकर मार्च 2017 में एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। यह मामला भी थाने में दर्ज है। उन्होंने अभी हांसी न आ पाने पर पुलिस को शिकायत व्हाट्सएप के जरिए भेजी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर विनोद जैन, विनोद के दो बेटे व पत्नी, सुरेंद्र सेठी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस ने भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जिसमें कुछ व्यक्ति वहां पर पुराना ताला हटाकर नया ताला लगाते हुए दिख रहे हैं।