फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against 13 in two cases of assault

Hisar News: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती के साथ की मारपीट, 10 पर केस दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 13 in two cases of assault
नारनौंद। गांव संदलाना में घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने दंपती की पुत्रवधू समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में संदलाना निवासी 70 वर्षीय संतरो ने बताया कि उसके बड़े बेटे बिंद्र की आठ साल पहले जींद जिले के गांव बुआना निवासी मंजू के साथ शादी हुई थी। बिंद्र शादी के बाद से ही परिवार से अलग रह रहा है। पांच फरवरी सुबह करीब 11 बजे उसकी पुत्रवधू मंजू व उसके मायके से गांव बुआना निवासी ढिल्लु, जोरा व बरसोला निवासी राममेहर व 6 अन्य एक स्काॅर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए। घर में घुसकर उसके व उसके पति के साथ गाली -गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर बुजुर्ग व महिला को पीटा, केस दर्ज

नारनौंद। गांव खेड़ी जालब के एक घर में घुसकर बुजुर्ग और उसकी पुत्रवधू पीटा। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में रामदिया ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 9 फरवरी की रात 9 बजे घर पर था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुनील शराब के नशे में आया। उसने पटाखा जलाकर घर में फेंक दिया। विरोध किया तो डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान सुनील के परिजन आए और मारपीट की। शोर सुनकर भतीजे की पत्नी पूजा बीच बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed