फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of murder registered against 2 friends in connection with the death of Ramgarh's youth

Hisar News: रामगढ़ के युवक की मौत के मामले में 2 दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case of murder registered against 2 friends in connection with the death of Ramgarh's youth
हिसार। जींद के रामगढ़ के अमित की मौत के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी युवक अमित को 30 मई को एक होटल से नागरिक अस्पताल आए थे, जब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया तो भाग निकले थे। पुलिस आरोपी रामगढ़ निवासी सुरेंद्र और जींद निवासी नरवीर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जींद के गांव रामगढ़ निवासी सुमित ने बताया था कि उसका भाई अमित करीब 22 दिन पहले घर से सुरेंद्र व नरवीर के साथ घूमने निकला था। 30 मई को सरपंच सुंदर पंवार का फोन आया। उसने बताया कि नरवीर ने कॉल कर बताया कि वे हिसार के एक होटल में ठहरे थे। इस दौरान अमित की तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव नागरिक अस्पताल हिसार में रखा है। जब हम अस्पताल पहुंचे तो अमित के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उस समय इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। अब पुलिस ने मृतक के भाई सुमित के बयान पर दो नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के भाई ने अब बयान दर्ज कराकर दो नामजद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसी बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है। -विनोद कुमार प्रभारी अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed