फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of death of fifth class student due to mid day meal in Hisar, Block Education Officer team reached

Hisar: मिड डे मिल से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला, पांच सदस्यीय खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची

Fri, 13 Oct 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

हिसार में पांचवीं कक्षा की छात्रा मौत मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की 5 सदस्यीय टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। चंद्रलोक कालोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने मिड डे मिल में मिली पूरी अचार के साथ खाई थी। घर आने के बाद उसे उल्टी दस्त लग गए। उसके पेट में दर्द हो रहा था। 

विज्ञापन
Case of death of fifth class student due to mid day meal in Hisar, Block Education Officer team reached
खाना बनाने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव गंगवा के राजकीय स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा खुशी की मौत मामले में डीएसपी शिव कुमार की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की 5 सदस्यीय टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को खुशी ने स्कूल में मिड डे मील में अचार के साथ पूरी खाई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिग़ड़ गई थी। हालत अधिक खराब होने पर वीरवार की सुबह निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


चंद्रलोक कालोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी खुशी गगंवा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पांचवी की छात्रा थी। बुधवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई थी। वहां उसने मिड डे मिल में मिली पूरी अचार के साथ खाई थी। घर आने के बाद उसे उल्टी दस्त लग गए। उसके पेट में दर्द हो रहा था। हमने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दी। इसके बाद भी आराम नहीं हुआ। रात भर दस्त से परेशान रही।
विज्ञापन


तबीयत ज्यादा खराब देखकर वीरवार सुबह खुशी को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। शाम करीब छह बजे खुशी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी दूसरी बेटी सीमा 14 वर्षीय 9 वीं कक्षा की छात्रा है। लड़का मंजीत सातवीं कक्षा का छात्र है। सबसे छोटी खुशी पांचवीं छात्रा थी। मनोज ने बताया कि वीरवार को भी आजाद नगर की सातवीं कक्षा की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 सदस्यीय टीम पहुंची स्कूल
शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। जिसमें चार अलग अलग स्कूलों के प्रिंसीपल शामिल किए गए हैं। पांच सदस्यीय टीम ने वीरवार सुबह स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। शिक्षकों तथा परिजनों से बातचीत की। मिड डे मिल के सैंपल भी जांचे।


जांच अधिकारी के अनुसार
शिकायत के बाद स्कूल हेड मीनाक्षी के अलावा अन्य शिक्षकों से बातचीत की है। परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। सभी पक्षों की गहनता से जांच की जा रही है। -शिव कुमार, डीएसपी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed