फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of aerial fire and demand of 50 lakh in front of Miraj Cinema in Hisar, police arrested three accused

Hisar: मिराज सिनेमा के सामने हवाई फायर और 50 लाख रुपए मांगने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 01:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jan 2024 01:24 PM IST
सार

हिसार के मिराज सिनेमा के सामने तीन युवकों ने हवाई फायर किए और 50 लाख रुपे की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि दहशत फैलाने के मकसद से फायर किए थे।

विज्ञापन
Case of aerial fire and demand of 50 lakh in front of Miraj Cinema in Hisar, police arrested three accused
हिसार पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित मिराज सिनेमा के सामने हवाई फायर कर 50 लाख रुपे की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा किया है। हिसार पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक सत्यपाल यादव ने बताया कि 12 जनवरी की शाम पुलिस को हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एमिनेंट माल के सामने दो युवकों द्वारा हवाई फायर कर, माल के सिक्योरिटी गार्ड के पास एक पर्ची फेंक 50 लाख की रंगदारी मांगने के बारे में सूचना प्राप्त हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस ने रेड स्क्वेयर मार्केट पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। जिसके फलस्वरूप स्पेशल स्टाफ और मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस की संयुक्त टीम में मामले के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। जिनकी पहचान पड़ाव चौक निवासी देवेंद्र उर्फ देव (उम्र 22 वर्ष), टेकडा मोहल्ला निवासी लव उर्फ गोली (उम्र 19वर्ष) और मोरी गेट हिसार निवासी सौरभ उर्फ ठाकुर (उम्र 19वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ देव इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इसकी उपरोक्त लव उर्फ गोली और सौरभ उर्फ ठाकुर से गहरी दोस्ती है। उपरोक्त आरोपियों ने मिराज सिनेमा के सामने लोगो में दहशत फैलाने के मकसद से फायर किए थे। आरोपी देवेंद्र उर्फ देव का अपने ताऊ के साथ मकान को लेकर विवाद है।


इन्होंने योजना बनाई कि अगर ये मिराज सिनेमा के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाएंगे तो आरोपी देवेंद्र उर्फ देव का ताऊ डर के मारे मकान का विवाद सुलझा लेगा। क्योंकि मिराज सिनेमा के आगे काफी भीड़ भाड़ रहती है। आरोपी 12 जनवरी की शाम को योजनानुसार मोटरसाइकिल पर सवार हो मिराज सिनेमा पर आए और देवेंद्र उर्फ देव ने हवाई फायर किया व लव उर्फ गोली ने 50 लाख रूपये की रंगदारी के लिए पर्ची सिक्योरिटी गार्ड के पास फैंकी। सौरभ मोटरसाइकिल चला रहा था।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड है आरोपी पहले भी लड़ाई झगड़े की वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपी देवेंद्र उर्फ देव पर लड़ाई झगड़े के 4, सौरभ उर्फ ठाकुर पर 2 और लव उर्फ गोली पर लड़ाई झगड़े का एक अभियोग अंकित है। जो अभी विचाराधीन है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त आरोपी कोई काम धंधा नहीं करते। आरोपी देवेंद्र उर्फ देव 10वीं, लव उर्फ गोली 12वीं और सौरभ 9वीं ने कक्षा तक पढ़ाई की है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed