फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against four for threatening assistant sanitation inspector and assaulting his colleague

Hisar News: सहायक सफाई निरीक्षण को धमकी और साथी से मारपीट करने पर चार पर केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four for threatening assistant sanitation inspector and assaulting his colleague
हिसार। एचटीएम थाना पुलिस ने 14 मई को नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षण को धमकी देने और उसके साथी मनोज से मारपीट कर छीना-झपटी के आरोप सुनील, दिनेश, नवीन व निहाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक सफाई निरीक्षक राहुल ने एसपी को शिकायत देकर बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोअभयारण्य में छोड़ा जाता है। इस कारण कुछ लोग रंजिश रखे हैं।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि 14 मई की रात करीब 11:45 सैनियान मोहल्ला स्थित घर की छत पर सो रहा था। इस दौरान शोर सुनकर उठा तो दिनेश व नवीन ने बंदूक दिखाते हुए उसे और उसके पिता को धमकी दी। बहन प्रतिभा ने दरवाजा खोला तो नवीन ने बीयर की बोतल फेंककर मारी। हमलावरों ने वाहन क्षतिग्रस्त कर गमले तोड़ डाले। इस दौरान सूचना देने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दिनेश व नवीन को पकड़ कर पुरानी सब्जी मंडी पुलिस चौकी में ले गई। पुलिस चौकी में राहुल अपने साथी मनोज के साथ था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने ही कहा कि तुम्हें गोली मार देंगे। तुमने हमारी बहुत गायें पकड़ी हैं। वहीं आरोपियों के दो साथियों ने मनोज के मुंह पर मुक्का मारा, जिससे उसके दांत हिल गए। आरोपी ने मनोज के गले से सोने की चेन भी झपटी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed