फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car riders abducted 7th class girl students who were late for exams

Hisar News: परीक्षा देकर लाैट रहीं 7वीं कक्षा की छात्राओं का कार सवाराें ने किया अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Car riders abducted 7th class girl students who were late for exams
बरवाला। शहर के सरकारी स्कूल में परीक्षा देकर लौट रही 7वीं कक्षा की 2 छात्राओं का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद अग्रोहा रोड बरवाला टी-प्वाइंट के पास पुलिस नाका देखकर आरोपियों ने कार रोकी तो छात्राएं भागने में कामयाब रहीं। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी की शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस काे दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी बेटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में पढ़ती है। मंगलवार को उसकी बेटी और सहेली परीक्षा के बाद घर लौट रही थीं। जब वे अनाज मंडी रोड पर गोदामों के पास पहुंची तो एक सफेद रंग की कार में दो लड़के आए और जबरदस्ती उन्हें अगवा कर ले गए। अग्रोहा रोड बरवाला टी-प्वाइंट के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान जब आरोपियों ने गाड़ी रोकी तो छात्राएं मौका पाकर भाग निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed