फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car hits bike, elderly woman going to Kurukshetra for a bathe dies in road accident, girl seriously injured

Hisar News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, कुरुक्षेत्र स्नान को जा रहीं बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, बच्ची गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike, elderly woman going to Kurukshetra for a bathe dies in road accident, girl seriously injured
हांसी। जींद रोड पर सिसाय मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 70 वर्षीय महिला कपूरी की मौत हो गई। मृतका सिवानी के गरवा गांव की रहने वाली थी और इन दिनों अपने भाई के घर सिसाय आई हुई थी। हादसे में महिला के भतीजे की 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

महिला कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में स्नान करने जा रही थी। उसके भतीजे उसे बाइक से गगनखेड़ी बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। बाइक पर खुशीराम, उसकी बेटी मीनू और बुआ कपूरी सवार थे। जैसे ही वे जींद रोड पर पहुंचे, जींद की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कई मीटर तक घसीटती चली गई।
विज्ञापन

हादसे में कपूरी और मीनू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि खुशीराम को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कपूरी को मृत घोषित कर दिया। मीनू को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया, जहां से परिजन उसे हांसी के निजी अस्पताल ले आए। उसकी टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुरा पुलिस चौकी के कार्यकारी इंचार्ज एसआई प्रेम स्वरूप ने बताया कि खुशीराम के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed