फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car collided with a tree, three people seriously injured in Hansi

Hisar News: पेड़ से टकराई कार, हांसी के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a tree, three people seriously injured in Hansi
हांसी, कालांवाली। कालांवाली-ओढां रोड पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में हांसी के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

दरअसल, हांसी निवासी मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, 10 साल की बेटी अनन्या और 23 वर्षीय सोनिया पुत्री राजू बुधवार को कालांवाली में रिश्तेदारी में आए हुए थे। शाम के समय तीनों कार से हांसी लौट रहे थे कि कालांवाली-ओढ़ां रोड पर यह हादसा हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और तुरंत ओढां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर किया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर रोशनी की कमी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की गलत दिशा में चलने से हादसे की संभावना बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed