{"_id":"6a908f06f02b9929a3066798","slug":"campaign-for-new-voter-registration-starts-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1020-939681-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अभियान कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अभियान कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंडलायुक्त गीता भारती ने वीरवार को एसआईआर के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और समयबद्धता से पूरा किया जाए।
उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र नागरिकों से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 प्राप्त करेंगे।
उन्होंने नागरिकों से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और आवश्यक संशोधन के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करने की अपील की। दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 28 सितंबर तक निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को होगा।
विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल, एडीसी शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, एसडीएम बरवाला अश्विर नैन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लोहान, भाजपा के कृष्ण बिश्नोई, इनेलो से संदीप सिहाग, कांग्रेस से अनिल बिश्नोई, बसपा से नानक देव , जेजेपी से रणधीर सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर जांची सुरक्षा व्यवस्था
हिसार। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज कुमार ने वीरवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम की सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, डबल लॉक प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षित रखी वीवीपैट और सीयू की सीलिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वेयरहाउस के आसपास साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।