फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   By making a fake agreement of land, 20 lakh rupees were cheated from the former Sarpanch of Jugalan

Hisar News: जमीन का फर्जी इकरारनामा कर जुगलान के पूर्व सरपंच से 20 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
By making a fake agreement of land, 20 lakh rupees were cheated from the former Sarpanch of Jugalan
हिसार। तीन लोगों ने षडयंत्र रचकर जमीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर गांव जुगलान के पूर्व सरपंच उमेद सिंह से 20 लाख रुपये ठग लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजस्थान के चूरू जिले के गांव नांगल बड़ी निवासी रामकुमार, अग्रोहा निवासी नरेंद्र बागड़ी, मुकलान गांव निवासी प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जुगलान के पूर्व सरपंच उमेद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फिलहाल मैं पंचकूला में रहता हूं। पिछले वर्ष अपने गांव जुगलान आया हुआ था। अग्रोहा के नरेंद्र बागड़ी के घर आना-जाना था। नरेंद्र मेरे घर आया, उसने मुझे नंगथला गांव में कुछ जमीन बिकाऊ बताई। उसने कहा कि मेरे रिश्तेदार रामकुमार की नंगथला गांव में जमीन की मलकियत है। वह मुझे जमीन दिखाने के लिए नंगथला ले गया। जमीन बेचने का सौदा 11.50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हो गया। मैंने गत 25 नवंबर को जमीन का इकरारनामा कृष्ण कुमार वसीका नवीस से लिखवाया।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों रामकुमार, नरेन्द्र बागड़ी और प्रताप सिंह ने षडयंत्र के तहत इकरारनामा करवाते समय असल रामकुमार पुत्र उदमीराम वासी नंगथला को प्रस्तुत न करके उसके स्थान पर कोई अन्य रामकुमार पुत्र उदमीराम को दर्शाकर धोखाधड़ी से बयाने के 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 10 लाख रुपये 27 नवंबर को फर्जी जमीन मालिक के खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। जब मैं एक दिसंबर को नंगथला में रामकुमार के घर बकाया रकम लेकर रजिस्ट्री की तारीख रखने के लिए पहुंचा तो उसने बताया कि मैंने जमीन का कोई सौदा नहीं किया है और न 20 लाख रुपये लिए हैं। तब मुझे धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed