फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   By-election for the post of Sarpanch will be held today in Kanwari, Ugalan and Thurana

Hisar News: कंवारी, उगालन व थुराना में आज होगा सरपंच पद के लिए उप चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
By-election for the post of Sarpanch will be held today in Kanwari, Ugalan and Thurana
हांसी। कंवारी, उगालन व थुराना गांव में सरपंच पद के लिए और गांव खेड़ी रोज में वार्ड एक के पंच पद के लिए रविवार को उप चुनाव होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। चुनाव के लिए तीनों गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई। बीते वर्ष कंवारी के सरपंच की हत्या के बाद से चुनाव में कंवारी गांव सबसे संवेदनशील है। ऐसे में वहां पर शांतिपूर्ण मतदान करवाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा।
विज्ञापन

मतदान के खत्म होते ही मतगणना होगी। उगालन गांव में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस गांव में 5140 मतदाता है। कंवारी गांव में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। गांव में कुल 4116 मतदाता है। यहां चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार से थुराना गांव में सरपंच पद के लिए सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस गांव में 5510 मतदाता है। मतदाताओं की सुविधा के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नारनौंद के खेड़ी रोज में एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन



यहां सर्वसम्मति से चुने गए हैं पंच व सदस्य
एसडीएम ने बताया कि पंचायत समिति के वार्ड नंबर 28 में सदस्य पद के लिए, सुल्तानपुर गांव में तीन वार्डों के पंच पद के लिए, ढाणा कलां व सिसाय कालीरामन गांव में एक- एक पंच पद के लिए चुनाव होने थे। उन्होंने बताया कि इन सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव हो गया है। नारनौंद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान बुरा ने बताया कि खंड के खेड़ी रोज गांव में वार्ड नंबर 1 के पंच पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए भी तमाम प्रबंध पूर्ण किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंचायत उप चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस जिला हांसी की तरफ से किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग बूथ से 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के टेंट लगाने व वाहन पार्किंग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान एवं राज सिंह को चुनाव पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। 5 पेट्रोलिंग टीमें, वॉकी-टॉकी सेट से लैस, तैनात की गई हैं। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।


कंवारी में हुई थी सरपंच की हत्या
बता दें कि 3 मार्च 2024 को कंवारी गांव के सरपंच नरसिंह उर्फ संजय दूहन की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई थी।
वर्जन

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर बिजली , पेयजल, रैंप, छाया इत्यादि व्यवस्थाएं की गई है। सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है और सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।- राजेश खोथ, एसडीएम


मतदाता शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें। प्राप्त सूचना के सत्यापन के पश्चात पुलिस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उनकी समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा चेकिंग की जाएगी।- अमित यशवर्धन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed