फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Businessmen said, Government motivate youth for self employment

युवाओं को उद्योग के लिए प्रेरित करे सरकार

Sat, 23 Jan 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Businessmen said, Government motivate youth for self employment

देश भर में टैक्स की दर एक समान करने के लिए जीएसटी जल्द लागू किया जाना चाहिए। इसी तरह से देश भर में पावर टैरिफ भी बराबर होने चाहिए। हरियाणा में पावर टैरिफ कम किया जाए।

विज्ञापन

- अजय बतरा, जनरल सेक्रेटरी, हिसार उद्योग संघ

कच्चे तेल के दाम कम होने का फायदा हर किसी को मिलना चाहिए। डीजल - पेट्रोल सस्ता होगा तो इंडस्ट्री प्रोडक्ट कॉस्ट कम होगी। हम सस्ता माल दे सकेंगे। एक्सीडेंट होने पर क्रिमिनल केस दर्ज न हो।
विज्ञापन

- देवेंद्र जैन, प्रधान, हिसार उद्योग संघ

वायदा बाजार के कारण स्टील के कारोबार में अनिश्चितता का माहौल हो गया है। इस पर सरकार की ओर से रोक होनी चाहिए। इंस्पेक्टरी राज खत्म किया जाए। सरकार से लोन के अलावा कोई मदद नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीताराम लोहिया, उद्यमी हिसार।

प्रदेश के उद्योगों के लिए सस्ती बिजली मिलनी चाहिए। जब तक युवाओं को मौका नहीं मिलेगा तब तक उद्योग को गति नहीं मिल सकेगी। यह खुशी की बात है कि हिसार में युवा उद्यमी आगे आ रहे हैं।
- राजेंद्र मोदी, उद्यमी हिसार।

हरियाणा में उद्यमियों को इंफ्रास्ट्रक्चर तो मिल गया, लेकिन काफी महंगा साबित हो रहा है। मेरी एक यूनिट राजस्थान के भिवाड़ी में है। मैं राजस्थान की यूनिट से उत्पादन कर हिसार के कस्टमर को देता हूं। एक यूनिट बिजली पर करीब दो रुपये का अंतर है।
- आनंद गुप्ता, उद्यमी हिसार।

स्थानीय स्तर पर सड़कों की बदहाली के कारण दिक्कतें हैं। सीवरेज ओवरफ्लो होने पर कई कई दिन तक कोई सुनने नहीं आता। बिजली की तारें भी कमजोर लगाई जाती हैं।
- नरेंद्र गोयल, उद्यमी हिसार।

हांसी में भी औद्योगिक सेक्टर विकसित किया जाए। ऐसा होने पर उद्योगों में तेजी आएगी। युवाओं को नए रोजगार के मौके मिलेंगे। संगठित एरिया होने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।
- प्रवीण ठाकुर, उद्यमी हांसी

चीन से मुकाबले के लिए सरकारी मदद जरूरी है। सरकार बड़े स्तर पर उद्योग स्थापित कराने में चीन की तरह सहूलियत दे। जब तक हम उनके बराबर कॉस्ट में सामान उपलब्ध नहीं करा पाएं तब तक इंपोर्ट ड्यूटी ज्यादा रखी जाए।
- गौरव कुमार, उद्यमी हिसार।

हिसार के उद्योगों के लिए दस बड़ी जरूरतें
1 बिजली के दाम कम कर राजस्थान के बराबर किए जाएं
2 हिसार में ड्राई पोर्ट की स्थापना की जाए
3 इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए
4 इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति दिलाई जाए
5 वैट रिटर्न की समस्या का समाधान किया जाए
6 स्टील के वायदा बाजार पर रोक लगाई जाए
7 कच्चे तेल के दाम घटने की तुलना से ही पेट्रोल डीजल रेट कम हों
8 इंडस्ट्री में एक्सीडेंट होने पर क्रिमिनल केस दर्ज न हो, एक्ट में बदलाव किया जाए।
9 चीन की तरह से टैक्स फ्री जोन घोषित किए जाएं
10 तमाम तरह के टैक्स कम से कम किए जाएं

खेती से जुड़े उद्योगों के लिए अलग नीति हो
कॉटन मिल, ऑयल मिल, दाल मिल के छोटे उद्यमियों को बढ़ाने के लिए सरकार अलग से नीति लेकर आए।
किसानों से इस तरह की फसलों के लिए अनुबंध किया जाए।
उद्यमियों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान चंडीगढ़ की बजाए जिला मुख्यालय पर ही कर दिया जाए।
हरियाणा के ब्रांड तैयार कराए जाएं। दूसरे प्रदेशों में इसकी मार्केटिंग कराने के लिए सरकारी स्तर पर भी अभियान चलाया जाए।


नौकरी की बजाए युवाओं को उद्योग के लिए प्रेरित करें
गांव स्तर पर छोटी छोटी इकाइयों की स्थापना कराई जाए। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को नौकरी की बजाए उद्योग के लिए प्रेरित किया जाए। सरकार की ओर से उद्योगों की बेहतरी के लिए प्लानिंग की जाए। युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने पर छूट दी जाए। पुराने चल रहे उद्योगों को भी मदद की जाए।


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में विनोद गर्ग, रवि मेहता, दीपक कुकड़ेजा, कपिल गोयल, देवेंद्र जैन, सीताराम लौहिया, जिनेंद्र जैन, जयप्रकाश, प्रतीक जैन, रिंकल बतरा, अजय बतरा, राजेंद्र मोदी, संदीप, सौरव जैन, राजेंद्र लीखा, नवीन ठाकुर, पवन गोयल, नरेंद्र गोयल, राजकुमार गुप्ता, हनुमान दास बंसल, हर्ष, गौरव गुप्ता, आनंद गुप्ता, के.एल. सिंगला, गोविंद, राजीव सेठी, राजकुमार, पवन, राकेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed