फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   businessman missing with 22 lakh

बाइस लाख की नकदी लेकर चला था, लापता

Sun, 08 Dec 2013 07:13 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
businessman missing with 22 lakh
गांव रामगढ़ का व्यवसायी रवि पंवार शुक्रवार को लगभग 22 लाख की नगदी समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार देर शाम शहर थाना पुलिस ने पंवार की कार देवीलाल ग्राउंड में दिल्ली अस्पताल के पास से लावारिस हालात में बरामद की। लापता व्यवसायी के चाचा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



गांव रामगढ़ निवासी व्यवसायी रवि पंवार तीन दिसंबर को काम से दिल्ली गया था। छह दिसंबर को रवि लगभग 22 लाख रुपये की नगदी के साथ अपनी ससुराल शाहपुर (सोनीपत) से जींद के लिए रवाना हुआ था। सवा चार बजे तक रवि अपने चाचा सतपाल के संपर्क में भी रहा, लेकिन उसके बाद रवि ने अपने चाचा के फोन को रिसीव नहीं किया और उसी दिन लगभग सात बजे उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन



परिजनों ने रवि के बारे में हर जगह पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रवि का कोई सुराग न लगने पर उसके चाचा सतपाल ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सतपाल ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसके भतीजे रवि का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में पुलिस ने सूचना के आधार पर देवीलाल ग्राउंड के पास दिल्ली अस्पताल के पास से लावारिस हालात में रवि की कार को बरामद किया। सतपाल ने बताया कि रवि प्रॉपर्टी और बीमा का काम करता है। हाल ही में रवि ने शहर में एक दुकान खरीदी थी। जिसकी पेमेंट वह रिश्तेदारों से लेकर आया था। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed