{"_id":"64666d06b529e64675002669","slug":"bus-service-will-start-for-haridwar-and-salasar-from-june-1-hisar-news-c-21-hsr1020-136940-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 1 जून से हरिद्वार व सालासर के लिए शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 1 जून से हरिद्वार व सालासर के लिए शुरू होगी बस सेवा
विज्ञापन
हिसार। श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। 1 जून से रोडवेज हिसार डिपो की हरिद्वार और सालासर धाम के लिए बस शुरू होने वाली है। दो से तीन दिन में बस की समय सारिणी तैयार कर दी जाएगी। हालांकि अभी अन्य डिपो की बसें हरिद्वार और सालासर के लिए चल रही हैं। अब जून से हिसार डिपो भी बस सेवा शुरू कर रहा है। हिसार से हरिद्वार 335 किलोमीटर है और किराया 380 रुपये होगा। वहीं सालासर की दूरी 230 किलोमीटर है और किराया 245 रुपये रखा गया है।
बता दें, कि अभी फतेहाबाद डिपो की एक, पानीपत डिपो की 2 और यमुनानगर डिपो की एक बस हिसार होते हुए हरिद्वार जा रही हैं। वहीं, सालासर के लिए फतेहाबाद डिपो की 2 और जींद डिपो की एक बस चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि रोडवेज के पास हिसार से जाेधपुर तक का परमिट मिला हुआ है। मगर पिछले करीब डेढ़ साल से जोधपुर के लिए बस बंद है। लेकिन अब इसी परमिट पर रोडवेज हिसार से सालासर के लिए बस शुरू करेगा।
हिसार से चलने वाली बसों की समय सारिणी
- हरिद्वार के लिए फतेहाबाद डिपो की रात्रि 8 बजे
- हरिद्वार के लिए पानीपत डिपो की सुबह 5 बजे, शाम 5.10 बजे
- हरिद्वार के लिए यमुनानगर डिपो की सुबह 8 बजे
- सालासर के लिए फतेहाबाद डिपो की सुबह 5 बजे, सुबह 8.16 बजे
- सालासर के लिए जींद डिपो की सुबह 10.28 बजे
हमारी ओर से बीड़ बबरान, खाटूश्याम, आगरा के लिए बस चलाई जा चुकी हैं। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की डिमांड आ रही हैं, धार्मिक रूट पर बसें चलाई जा रही हैं। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज