{"_id":"5fc52f008ebc3e9b8c5d841c","slug":"bus-collided-with-a-standing-truck-20-passengers-injured-hisar-news-rtk5844690167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, 20 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, 20 यात्री घायल
विज्ञापन
हादसे के बारे में जानकारी देते घायल।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लकड़ियों से लोड खड़े ट्रक में मजदूरों से भरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस दौरान बस में सवार करीब 54 लोगों में से करीब 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से 15 लोग नागरिक अस्पताल तो बाकी के निजी अस्पताल में दाखिल थे। इसके बावजूद घायलों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। घायलों का कहना है कि वे बिहार से हिसार कार्रवाई के लिए चक्कर नहीं लगा सकते।
हादसे में घायल बादशाह, सर्वेश, मुन्नीलाल, सुधीर, रमेश, सुमन, शंभू, नीरज व अन्य ने बताया कि वे पंजाब के मुक्तसर में मंडी में धान में पंखा लगाने का काम करते हैं। घायलों ने बताया कि रविवार को 54 लोग मुक्तसर से एक बस में बिहार के पुरनिया के लिए निकले थे। पुरनिया जिले में ये सभी अलग-अलग गांव के हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में से ही किसी ने उन्हें प्रति व्यक्ति 2300 रुपये किराये पर बस करवाकर दी थी। ये बस राजस्थान के श्रीगंगानगर से चली थी। इस दौरान वहां से इस बस में चालक के अलावा दो और लोग सवार थे। घायलों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने शराब पी हुई थी और चालक लापरवाही से बस चला रहा था। उसे बार-बार सही तरीके से बस चलाने को कहा भी गया था। इस बीच सिरसा रोड पर हादसा हो गया।
दोपहर तक नहीं लगा अन्य का पता
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि सुबह से दोपहर तक उन्हें अपने तीन साथियों का पता भी नहीं चल सका कि वे किस अस्पताल में दाखिल हैं। उन्होंने कहा कि वह मामले में किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई भी नहीं चाहते।
विज्ञापन
वर्जन
घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद से बस चालक फरार है। बस मालिकों से बात हुई है। वे कल तक आएंगे। फिलहाल ट्रक और बस थाने में ही खड़े हैं। घायलों ने मामले में पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
- इंस्पेक्टर मनोज, सदर थाना प्रभारी, हिसार।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस व ट्रक।- फोटो : Hisar