फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bulldozer will run today on the houses of 4 including two women who earn black money from drug smuggling

Hisar News: नशा तस्करी से काली कमाई करने वाली दो महिलाओं समेत 4 के मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run today on the houses of 4 including two women who earn black money from drug smuggling
हिसार। नशा तस्करी से काली कमाई करने वालों की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। शनिवार को शहर की आंबेडकर बस्ती में रहने वाली दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बुलडोजर चलने के दौरान विरोध होने के आसार हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी कप्तान सिंह, नारायण सिंह के नेतृत्व में दो-दो कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस लाइन में रिजर्व फोर्स भी रखी गई है। इसके अलावा फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, दंगा निरोधक वाहन मौके पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
पुलिस प्रशासन की तरफ से वीरवार को आंबेडकर बस्ती में रहने वाली बिमला, वेद उर्फ वेदो देवी, रणधीर उर्फ धीरा और बलबीर उर्फ भल्ला के आवास के बाहर मकान खाली करने का नोटिस चस्पा किए गए थे। सभी को मकान खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। पुलिस प्रशासन की जांच में इन चारों की संलिप्ता नशा तस्करी में पाई गई है। जांच के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से इनकी संपत्ति को अटैच किया गया था। पुलिस की मानें तो चारों तस्करों ने काली कमाई से आलीशान मकान बनाए हुए हैं। इससे पहले 22 सितंबर 2022 को दो आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चला था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की जमीन पर बनी है बस्ती
जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल की 80 कनाल जमीन पर काफी समय से आंबेडकर बस्ती बसी हुई है। बस्ती को खाली करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अदालत से केस भी जीत चुका है। यहां पर करीब 200 मकान बने है। यहां पर रहने वाले अधिकतर लोगों के वोट भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नशा तस्करी से जुड़े चार लोगों के मकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए थे। मकान खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। शनिवार को मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैयार है। - कप्तान सिंह, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed