फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BS 3 two wheeler, Discount, Hisar

हजारों की छूट का ऑफर, घंटों में ही आउट ऑफ स्टाक हो गए टू व्हीलर शोरूम

Fri, 31 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 31 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
BS 3 two wheeler, Discount, Hisar
bikes - फोटो : Demo pic

बीएस 3 के टू व्हीलर पर 3 से लेकर 20 हजार तक के डिस्काउंट मिलने की खबर के बाद सैकड़ों की संख्या में खरीदार एजेंसियों पर पहुंच गए। दोपहर तक ही सभी शोरूम आउट ऑफ स्टाक हो गए। हालात यहां तक हो गए कि भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ शोरूम संचालकों ने दोपहर को ही शटर डाउन कर दिए।

विज्ञापन


दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों की ओर से लोगों के पास वीरवार को मैसेज आए, जिसमें दुपहिया वाहनों पर 5 से लेकर 20 हजार रुपये की छूट का ऑफर दिया गया। पहले तो लोगों ने इस खबर को अप्रैल फूल बनाने का मजाक मान कर इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। जब सोशल मीडिया पर एजेंसियों के बाहर भीड़ व गाड़ी खरीदने की फोटो वायरल हुई तो लोग वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों की ओर दौडे़।
विज्ञापन


दोपहर बाद हालात यह हो गए कि लोग नकदी लेकर एजेंसियों के बाहर चक्कर लगाते देखे गए। एक ही व्यक्ति अपने परिवार के लिए तीन गाड़ियां तक लेने की कोशिश करता दिखा। इस कारण अधिकतर एजेंसी पर शाम तीन बजे तक ही आउट ऑफ स्टॉक के बोर्ड लग गए। भीड़ को देखकर कुछ शोरूम संचालकों ने तो शटर डाउन कर दिए। रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को करीब 460 से अधिक दुपहिया वाहन बिके। यह संख्या धनतेरस के दिन बिके वाहनों से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के लिए कुछ गाड़ियां की ऑर्डर
बजाज एजेंसी के संचालकों ने बताया कि हमारे पास फिलहाल स्टॉक नहीं है। उन्होंने बताया कि केवल पल्सर 220 ही उपलब्ध है। करीब एक लाख 40 हजार की कीमत की इस गाडी पर 16 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। बाइक की कीमत के अनुसार छूट दी गई थी। सबसे अधिक प्लेटिना गाड़ी बिकी हैं। हमने शुक्रवार के लिए कुछ गाड़ियां ऑर्डर की हैं।

चार से छह हजार तक की छूट
यामाहा एजेंसी हेड मैनेजर अभिषेक ने बताया कि बीएस 3 की केवल दो दुपहिया हैं। जिन पर 4 हजार रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 8 बाइक बेची हैं। कंपनी के निर्देश के अनुसार दुपहिया वाहनों पर छूट दी गई थी।

सबसे अधिक यहां रही भीड़
सबसे अधिक भीड़ हीरो की एजेंसियों पर रही। विद्युत नगर के सामने बने शोरूम में दोपहर के समय भारी भीड़ पहुंच गई। इसमें पैशन पर 7500 रुपये की छूट के अलावा बीमा फ्री किया गया था। स्पलेंडर पर 5 हजार रुपये की छूट के साथ बीमा फ्री था। इसके अलावा स्कूटी के प्लेजर व ड्यूइट मॉडल पर 12500 रुपये की छूट प्रदान की गई। हीरो की करीब 168 स्कूटी बिकी।

बीस हजार तक की छूट
होंडा की बाइक पर सबसे अधिक छूट दी गई गई। यहां 20 हजार रुपये तक की छूट थी, जिसमें स्कूटी की डिमांड सबसे अधिक की जा रही थी। अलग अलग मॉडल पर उनके रेट के अनुसार डिस्काउंट दिया गया था। शाइन बाइक पर करीब 20 हजार रुपये की छूट रही।


सिफारिश के लिए आए सैकड़ों फोन
एजेंसी संचालकों का हाल यह हो गया कि उनके फोन लगातार बजते रहे। नेताओं के समर्थक लगातार फोन एजेंसी संचालकों को आए। अपने समर्थकों को बाइक दिलाने की सिफारिश करते देखे गए। इसके अलावा डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय के अलावा कई अन्य महकमों के फोन भी एजेंसी संचालकों को पहुंचे। एजेंसी संचालकों के जान पहचान वाले रिश्तेदार भी दुपहिया वाहन के लिए गुहार लगाते दिखे।

बजाज की गाड़ियों पर छूट
सीटी-100 पर 3 हजार की छूट
प्लेटिना पर 5 हजार रुपये की छूट
डिस्कवर पर 5 हजार रुपये की छूट
वी-15 पर 5 हजार रुपये की छूट
प्लसर बाइक पर 6 हजार रुपये की छूट
एवेंजर बाइक पर 6 हजार रुपये की छूट
प्लसर 200 पर 13 हजार रुपये की छूट

अभी हमारे पास सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से संबंधित कोई गाइडेंस नहीं मिला है। इस बारे में राज्य सरकार से दिशा निर्देश मांगें जाएंगे।
- परमजीत, एसडीएम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed