फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brotherhood in villages Zindabad: Complete panchayats elected unanimously in Dhana Khurd of Hansi, Kundanpura of Uklana block and Mahmasra village of Adampur block

गांवों में भाईचारा जिंदाबाद : हांसी के ढाणा खुर्द, उकलाना खंड के कुंदनपुरा और आदमपुर खंड के महमसरा गांव में सर्वसहमति से चुनीं पूरी पंचायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brotherhood in villages Zindabad: Complete panchayats elected unanimously in Dhana Khurd of Hansi, Kundanpura of Uklana block and Mahmasra village of Adampur block
हिसार। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का रण जोरों पर है। हिसार जिले के कई गांवों में भाईचारे की जीत हुई है। हांसी के ढाणा खुर्द, उकलाना के कुंदनपुरा और आदमपुर के महमसरा गांव में भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए ग्रामीणों ने अपनी पंचायत के मुखिया सहित पूरी पंचायत को सर्वसहमति से बनाया है।
विज्ञापन

कुंदनपुरा : सविता बनीं सरपंच
उकलाना मंडी। गांव कुंदनपुरा में ग्रामीणों ने सरपंच व पंचों का चुनाव सर्वसहमति से कर लिया है। गांव में सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। गांव में सरपंच सविता पत्नी सोहन लाल बागोरिया को चुना गया है। गांव के 9 वार्ड के पंचों को भी निर्विरोध चुना है। पंचायत चुनाव में कई गांवों में जहां प्रत्येक पद के कड़ा मुकाबला हो रहा है, वहीं गांव कुंदनपुर में भाईचारा जिंदाबाद रहा।
विज्ञापन

इस गांव में कुल 1084 वोट हैं, जिसमें से 577 पुरुष और 507 महिलाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड-1 से कर्मपति, वार्ड-2 से राधेश्याम सिंहमार, वार्ड-3 से किरणबाला, वार्ड-4 से रविकांत खोवाल, वार्ड-5 से मंजूरानी, वार्ड-6 रवि भाटीवाल, वार्ड-7 से मूर्तिदेवी, वार्ड-8 से कमल राव और वार्ड-9 से सुनीता को पंच चुना गया है। नव निर्वाचित सरपंच सविता ने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास से उन्हें निर्विरोध चुना है, उसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महलसरा : पूर्व सरपंच रेणु बनी अग्रणी, सर्वसहमति से किरण बाला बनीं सरपंच
मंडी आदमपुर। पंचायत चुनाव में नाम वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को ग्रामवासियों की आपसी सूझबूझ से खंड के गांव महलसरा की पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई। पूर्व सरपंच रेणु बाला चुनाव में किरण बाला के सामने उम्मीदवार थी। गांव में कभी ब्राह्मण समाज से सरपंच नहीं बना। इस पर रेणु बाला समेत तीन महिलाओं के नाम वापस लेने का फैसला लिया और सर्वसहमति से ब्राह्मण समाज की किरण बाला को गांव की सरपंच बनाया।
करीब 1040 मतदाताओं के गांव महलसरा में इस बार भी सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित था। किरण बाला के ससुर महावीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों का विचार था कि सरकार द्वारा सीधे तौर पर विकास कार्य के लिए 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरा गांव में आपसी भाईचारा बना रहेगा। गांव में पंचों को लेकर भी एकमत रहे। इनमें वार्ड नंबर-1 से दिनेश कुमार, वार्ड-दो से निमो देवी, वार्ड-तीन से रविंद्र कुमार, वार्ड-चार से कविता, वार्ड-पांच से प्रीतम कुमार, वार्ड-छह से पुष्पा रानी, वार्ड-सात से नवीन कुमार और वार्ड-8 से मनीषा को पंच बनाया गया। सहमति बनने के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिए गए।
पहला काम : गांव में खेतों के रास्ते पक्के कराना
नवनियुक्त सरपंच किरण बाला का कहना है कि गांव में अधिकतर लोग ढाणियों में रहते हैं। उनका पहला काम खेतों के रास्तों को पक्का कराना है। गांव की बेटियों की शिक्षा की हालत सुधारना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर प्यारेलाल गोदारा, पीनू गोदारा, सुंदर गोदारा, प्यारेलाल नंबरदार, जगदीश गोदारा, जगदीश खिचड़, सुनील, सुरेश पूनिया, ठाकर पूनिया, कृष्ण खिचड़, अजमेर गोदारा, साहबराम गोदारा, रमेश गोदारा, रामस्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
मेहंदा में सर्वसहमति से सुमन देवी बनीं सरपंच
हिसार। गांव मेहंदा में सर्वसहमति से सुमन देवी को सरपंच चुन लिया गया है। गांव के 6 में से 5 पंच भी निर्विरोध चुने गए। एक पंच के लिए कोई नामांकन नहीं कर सका। गांव में हुई भाईचारे की पंचायत में यह फैसला हुआ।

गांव मेहंदा में सरपंच का पद बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित था। सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। सोमवार को गांव के लोगों ने भाईचारे की पंचायत बुलाई। जिसमें फैसला लिया गया कि इस बार सुमन देवी को सरपंच बनाया जाए। 25 वर्षीय सुमन देवी बीसी-ए वर्ग से संबंध रखती हैं। अन्य दो उम्मीदवारों के नामांकन वापस करा दिए गए। इसके अलावा पंच पद के लिए 37 वर्षीय सुमन देवी, 34 वर्षीय सोमवती, 29 वर्षीय चंद्रपाल, 27 वर्षीय संजय, 52 वर्षीय विरेंद्र को सर्वसहमति से पंच चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed