फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother's murder accused sent to jail

भाई की हत्या का आरोपी भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Brother's murder accused sent to jail
बास। बास क्षेत्र के गांव धर्मखेड़ी में भाई की हत्या करने के आरोपी को वीरवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया बरगा बरामद कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। गौरतलब है कि चंद्रगुप्त अपने भाई राजबीर के साथ अकसर उसकी पत्नी प्रियंका के साथ गाली-गलौज व झगड़ा करने को लेकर झगड़ा करता था। 12 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे चंद्रगुप्त, प्रियंका व सन्नी ने लोहे के हथौड़े व लाठियों से 30 वर्षीय राजबीर पर हमला कर दिया था। उसे इलाज के लिए अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया और वहां से पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पीजीआई में 18 जुलाई की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कश्मीर के बयान पर चंद्रगुप्त, प्रियंका व सन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

कोट्स
रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया बरगा आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-परमजीत सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed