{"_id":"620e96c72e3ed2445c441941","slug":"broken-locks-of-two-storey-house-thief-took-cash-jewelry-with-a-knife-on-the-neck-of-the-teenager-hisar-news-hsr624576818","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान के तोड़े ताले, किशोरी के गले पर चाकू रख नकदी-गहने ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला मकान के तोड़े ताले, किशोरी के गले पर चाकू रख नकदी-गहने ले गया चोर
विज्ञापन
डोगरान मोहल्ला में चोरी की वारदात की जानकारी देती किशोरी शालू व उसकी पड़ोसन
- फोटो : Hisar
हिसार। डोगरान मोहल्ला में दिनदहाड़े दो मंजिला मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व गहने चोरी कर ले गया। बदमाश ने वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर आई 13 वर्षीय किशोरी के गले पर चाकू रखा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी शालू को घर में बंद कर दिया और फरार हो गया। इस वारदात से कुछ देर पहले नागोरी गेट के पास एक दुकान में चोरी करने का प्रयास हुआ। सूचना मिलने पर डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
मूलरूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले बिजेंद्र ने बताया कि वह विद्या नगर में रहता है। डोगरान मोहल्ला में उसकी बहन रेखा अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ रहती है। उसके पिता उसकी बहन के साथ ही रहते हैं। रेखा अपनी एक बेटी के साथ घरों में सफाई का काम करती है। पिता भी मजदूरी का काम करते हैं। सुबह सभी अपने अपने काम पर चले गए। रेखा अपनी बेटी शालू को लेकर मोना मंडी चली गई। करीब साढ़े दस बजे शालू कपड़े रखने के लिए घर पर आई थी। घर का मुख्य दरवाजा खुला रहता है। जब वह घर के अंदर आई तो एक कमरे का दरवाजा खुला मिला, जबकि उस पर ताला लगाकर गए थे।
बदमाश बोला-शोर मचाया तो चाकू घोंप दूंगा
शालू ने बताया कि जब वह कमरे के अंदर गई तो दरवाजे के पीछे एक आदमी खड़ा था। उसे देखकर घबरा गई। आदमी ने सिर पर मफलर डाला हुआ था। उसे देखकर आवाज लगाने लगी तो उसने जेब से चाकू निकाला और कहा कि शोर मचाया तो चाकू घोंप दूंगा। उसके बाद उसने चाकू की नोंक मेरे गले पर लगा दी और मुख्य दरवाजे की तरफ लेकर चलने लगा। फिर दौड़ कर मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया। शीलू के मामा ने बताया कि बदमाश घर से करीब पांच जोड़ी सोने की बालियां चार जोड़ी चांदी की पाजेब के अलावा नकदी ले गया।
विज्ञापन
ऊपर वाले घर में भी की चोरी
घर की पहली मंजिल पर रहने वाली कमलेश ने बताया कि वे मेहनत मजदूरी करती है। हर रोज की तरह आज सुबह काम पर हुए थे। दरवाजे पर ताला गया हुआ था। दोपहर को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर आए तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और ताला जमीन पर पड़ा था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमलेश ने बताया कि चोर 18 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया।
सीसीटीवी फुटेज में पहचान में आया आरोपी
लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाश ने नागोरी गेट पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वह दुकान के अंदर घुसता है और गल्ले को खोलने का प्रयास करता है। इसी दौरान दुकान मालिक की नजर उस पर पड़ जाती है। पूछने पर कहता है कि वह सामान देख रहा है और दुकान से चला जाता है। जब इस व्यक्ति की फुटेज शालू को दिखाई तो उसने उसे पहचान लिया कि इसी ने चाकू दिखाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डोगरान मोहल्ला में हुई वारदात में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - एसआई सुरेश पाल, डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी