फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boxer Sweety Bora fainted during an argument with her husband at the women's police station

Hisar News: महिला थाना में पति से बहस के दौरान बेहोश हुई बॉक्सर स्वीटी बूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Boxer Sweety Bora fainted during an argument with her husband at the women's police station
हिसार। इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा उसके पति दीपक हुड्डा को शनिवार महिला पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया। दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की। हालांकि दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर बहस शुरू हो गई। इस दौरान स्वीटी बूरा को चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गई। बाद में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि स्वीटी बूरा ने अपने पति रोहतक निवासी दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना सहित कई तरह के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दूसरी ओर दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी बूरा पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस केस को महिला थाना में ट्रांसफर किया। शनिवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन आमना-सामना होने पर उनके बीच बहस हो गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed