फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bone chilling cold continues to wreak havoc, day temperature in Haryana reached 7 degrees below normal

Haryana Weather: हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड का कहर जारी, प्रदेश में दिन का सामान्य से 7 डिग्री नीचे पहुंचा

Tue, 31 Dec 2024 10:20 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 31 Dec 2024 10:20 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं सीधे मैदान क्षेत्रों की तरफ आ रही हैं, जिस कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Bone chilling cold continues to wreak havoc, day temperature in Haryana reached 7 degrees below normal
ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में हाड़कंपकंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। सोमवार को प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक तीन जनवरी तक इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं सीधे मैदान क्षेत्रों की तरफ आ रही हैं, जिस कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है। बारिश के बाद नमी के बढ़ने से सुबह कोहरा छा रहा है तो दिन के समय धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। सोमवार को भी दोपहर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि कहीं-कहीं दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन वह काफी धीमी रही। धूप के न निकलने व बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम रहा।
विज्ञापन


यह रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-12.0-10.8
हिसार-14.5-9.0
करनाल-13.2-10.0
रोहतक-12.7-9.7
सिरसा-15.8-7.4
जींद-12.4-8.7
नारनौल-15.2-9.5
सोनीपत-13.1-9.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed