फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of security guard found missing from canal for five days

पांच दिन से लापता सुरक्षागार्ड का शव नहर से बरामद

Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Body of security guard found missing from canal for five days
3 फरवरी को घर से ड्यूटी पर निकले सुरक्षागार्ड का शव बुधवार को डाबड़ा गांव के पास नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पानी में रहने के कारण शव काफी गल-सड़ गया था, इसलिए शव को अग्रोहा भेज दिया गया, जहां बुधवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से एक गोली निकली।
विज्ञापन

गांव मेहंदा निवासी मृतक युवक सुनील की पत्नी मोनिका ने मंगलवार को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति सुनील करीब दो माह पूर्व ही सातरोड कलां निवासी सुमित व जयवीर के पास सुरक्षा गार्ड की नौकरी पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर लगा था। पीड़िता ने बताया था कि उसका पति 14 फरवरी को घर से नौकरी पर गया था। उसके बाद से उसके पति सुनील का फोन बंद आ रहा था। मंगलवार को जब सुनील की तलाश में वह सातरोड पहुंची तो वहां सुमित की माता, सुमित और जयवीर की पत्नी ने उसे बताया कि सुमित, उसका भाई जयवीर, मनोज और नारनौंद निवासी अजय गौतम 14 फरवरी को सातरोड के ही अजय की शादी पर गए थे। सुमित की मां रानी ने बताया था कि शादी से लौटते वक्त सुमित व अन्य ने सुनील को गोली मारकर उसके शव को भाखड़ा नहर में गिरा दिया। सुमित की मां ने बताया था कि इसकी सूचना सुमित ने स्वयं उसे फोन कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनील की पत्नी मोनिका की शिकायत पर सातरोड़ निवासी सुमित, जयवीर, मनोज व नारनौंद निवासी अजय गौतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed