फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of an unknown woman found near Radhika Factory

Hisar News: राधिका फैक्टरी के पास मिला अज्ञात महिला का शव

Sat, 31 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 31 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Body of an unknown woman found near Radhika Factory
हांसी। नंद नगर में राधिका फैक्टरी के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालात में एक अज्ञात महिला का शव मिला। मृतक महिला गर्भवती बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला भी मान रही है और छानबीन कर रही है। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की राधिका फैक्टरी के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। इस दौरान टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। महिला के गले व कोहनी पर चोट के निशान मिले हैं। शव से कुछ दूरी पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी मिली है। महिला के पास स्कूटी का पायदान भी पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। वहीं जानकारी मिलने पर डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। डीएसपी रविंद्र ने बताया कि महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि महिला गर्भवती है या नहीं, इसका पोस्टमार्टम के दौरान ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed