फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Black marble sculptures will give aesthetic appeal

Hisar News: 16 मूर्तिकारों की 15 मूर्तियों से संवरेंगे जिले के सार्वजनिक स्थान

Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Black marble sculptures will give aesthetic appeal
मदन बिष्ट
विज्ञापन

हिसार। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और बिजली निगम की ओर से विद्युत नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में 35 दिवसीय मूर्तिशिल्प प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 16 मूर्तिकार विशालकाय 15 मूर्तियां बना रहे हैं। शिविर के पूरा होने पर इन्हें जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। वहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इससे सार्वजनिक स्थान संवरेंगे। इस काम में कई राज्यों से आए कलाकार सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक जुटे हैं। पत्थर घिसने का कार्य 10 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। अगले पांच दिन तक इन्हें सजाया जाएगा।
शिविर डीएचबीवीएन के एमडी पीसी मीणा और सूचना, कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के महानिदेशक मनदीप बराड़ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान के भैंसलाना क्षेत्र से काला संगमरमर के विशालकाय पत्थर मंगवाए गए हैं। इन पत्थरों की ऊंचाई 12 से 16 फुट और वजन आठ से 20 टन तक है। हिसार के ग्राम रावलवास खुर्द निवासी कमलजीत, सिरसा के आशीष, रोहतक के नरेंद्र, कैथल से विशाल, गोहाना सोनीपत के नंदकिशोर, गाजियाबाद यूपी के अनिल, काशीपुर उत्तराखंड के राहुल, छत्तीसगढ़ के शिबाप्रसाद, उदयपुर राजस्थान के राकेश कुमार और अमित कुमार छेनी, हथौड़ी और कटर मशीनों से इस पत्थरों में जान फूंक रहे हैं।
विज्ञापन


इटली के मूर्तिकार कर रहे मार्गदर्शन
पानीपत के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी वीएस कुंडू, सांस्कृतिक कार्य विभाग चंडीगढ़ के मूर्ति कला अधिकारी हृदय कुमार और इटली के लियनार्दो मगनानी भी इन मूर्तिकारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कला एवं संस्कृति का विकास करना है। यह मूर्तियां धार्मिक नहीं बल्कि आधुनिक शिल्प पर आधारित हैं। सेक्टर 14 पंचकूला निवासी सुमन शर्मा दिल से मोम बनाकर पत्थर काट रहीं हैं। उनकी मूर्ति पांच स्तंभों पर टिका पंचतत्व का संदेश देती है। वहीं, पश्चिम बंगाल के देवाशीष बेरा बेटी के प्यार आधारित मूर्ति बना रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति कंधे पर बेटी को बिठाकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed