{"_id":"63ca6a9e22a7a052cd1c4674","slug":"bjp-supported-sonu-sihag-became-hisar-zilla-parishad-chairman-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: जिला परिषद चेयरमैन पद पर BJP का कब्जा, सोनू सिहाग ने JJP की तरफ से दावेदार सुनील मुंड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: जिला परिषद चेयरमैन पद पर BJP का कब्जा, सोनू सिहाग ने JJP की तरफ से दावेदार सुनील मुंड को हराया
Fri, 20 Jan 2023 03:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 20 Jan 2023 03:49 PM IST
सार
चेयरमैन पद के लिए भाजपा और जेजेपी आमने-सामने हुए। जेजेपी नेताओं ने 17 पार्षदों के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि चेयरमैन हमारा बनेगा। वहीं भाजपा समर्थित सोनू सिहाग चेयरमैन बन गए।
विज्ञापन
जीत की खुशी मनाते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार जिला परिषद चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन पद के लिए परिषद कार्यालय में शुक्रवार को चुनाव हुआ। चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा तथा जेजेपी समर्थित पार्षदों के बीच मुकाबला था। जिसमें भाजपा की तरफ से चेयरमैन पद के दावेदार सोनू सिहाग ने जेजेपी की तरफ से दावेदार सुनील मुंड को हराया।
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन पद के लिए भाजपा समर्थित पार्षद रीना बधावड़ ने 16 वोट लेकर जेजेपी समर्थित मोहित मलिक को 2 वोट से हराया। इससे पूर्व राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, चेयरमैन राजेंद्र लितानी एक बस में पार्षदों को लेकर पहुंचे। जेजेपी नेताओं ने 17 पार्षदों के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि चेयरमैन हमारा बनेगा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भयाना, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, उपाध्यक्ष अजय सिंधु भी भाजपा समर्थित पार्षदों को एक बस में लेकर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि चेयरमैन के समर्थन में भाजपा के पास 18 पार्षद हैं और चेयरमैन उनका ही बनेगा।
विज्ञापन
बता दें कि जिला परिषद चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन पदों पर चुनाव के लिए पहली बैठक 22 दिसंबर को हुई थी। इस दौरान एक भी पार्षद चुनाव में हिस्सा लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में एडीसी नीरज ने कोरम पूरा नहीं होने की सूरत में बैठक को रद्द कर दिया था। जिला परिषद में कुल 30 पार्षद हैं।