{"_id":"6247440e42c84f2122442930","slug":"bjp-congress-councilors-clash-over-cutting-illegal-colonies-hisar-news-hsr6280750104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियां काटने को लेकर भिड़े भाजपा-कांग्रेसी पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियां काटने को लेकर भिड़े भाजपा-कांग्रेसी पार्षद
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अवैध कॉलोनियों के मामले में एक-दूसरे पर आरोप लगाते
- फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में भाजपा-कांग्रेसी पार्षद अवैध कॉलोनियां काटने को लेकर भिड़ गए। दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे के नेताओं पर अवैध कॉलोनी काटने के आरोप लगाए। मेयर ने मामले को शांत करते हुए कहा कि जिन पार्षदों के पास अवैध कॉलोनियों के नक्शे हैं, वो मुझे दें, उन कॉलोनियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
इसके अलावा शहर की सीवर व्यवस्था को जाम कर रही पशु डेयरियों को नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस देने के बाद न मानने पर डयेरियों के सीवर कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मेयर की अध्यक्षता में हुई यह बैठक चार घंटे से ज्यादा चली। बता दें कि नाराज पार्षदों ने इस बार हाउस की बैठक का बहिष्कार कर दिया था, जिस कारण मेयर को बैठक स्थगित करनी पड़ी। साथ ही फैसला लिया गया कि पहले सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की जाए, जिसमें उनसे पूर्व के एजेंडों पर स्टेटस रिपोर्ट ली जाए। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व मार्केटिंग कमेटी के साथ बैठक की गई।
यूं उठा अवैध कॉलोनी का मामला
बैठक में पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि महाबीर कॉलोनी के 44 फुट रोड पर साथ लगती एक अवैध कॉलोनी का सीवर कनेक्शन विभाग की सीवर लाइन में जुड़ा हुआ है, जिस कारण से उस रोड के सीवर अक्सर ओवरफ्लो रहते हैं। इस बारे में वह विभाग के अधिकारियों को एक साल पहले अवगत भी करा चुके हैं लेकिन आज तक उन्होंने इस पर कार्रवाई नहीं की। यह कॉलोनी कांग्रेसी नेता बिहारी लाल राड़ा की है। इन कांग्रेसियों का काम अवैध कॉलोनी ही काटना था। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी ने भी न्यू राजीव नगर नाम से अवैध कॉलोनी काटी हुई है। यह सुनकर कांग्रेसी पार्षद जगमोहन मित्तल व पार्षद प्रतिनिधि पंकज मित्तल भड़क गए। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी ये काम हो रहे हैं। डिप्टी स्पीकर ने भी कैमरी रोड पर अवैध कॉलोनी काटी हुई है। इस पर मेयर ने कहा कि अब तो अवैध कॉलोनी कटनी बंद हो गई हैं। पार्षद अनिल जैन ने कहा कि मेरे वार्ड में अभी एक अवैध कॉलोनी काटी गई है। मामला बढ़ता देख मेयर ने कहा कि जिन पार्षदों के पास अवैध कॉलोनियों के नक्शे हैं, वह मुझे दे। उन कॉलोनियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सीवर के पानी में से अर्थी ले जाते हुए की वीडियो क्लीप दिखा पार्षद उमेद खन्ना बोले-आज भी यहां यही हालत
पार्षद उमेद खन्ना ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपके काम ऐसे हैं कि हमें धरने पर बैठना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लोग सीवर के पानी में से अर्थी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को वह वीडियो क्लीप भी दिखाई।
पार्षद ने कहा कि आप लोगों को शर्म आनी चाहिए कि आज के दिन भी इस जगह ऐसे ही हालात हैं। लोग विभाग की कार्यप्रणाली से दुखी है। यह मीटिंग इसलिए की गई है कि अभी तक 2 से 3 साल पुराने एजेंडों पर भी काम नहीं हो पाया है। मुझे कोई नया काम नहीं चाहिए, जो पुराने काम हुए हैं, मीटिंग में वहीं पढ़ कर बता दो। आपको पहले कहा कि जो पशु डेयरी संचालक गलत कह रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। उनके चालान काटे, मैं साथ चलूंगा।
मेयर ने कहा कि पहले पशु डेयरी वालों की मीटिंग बुलाई जाए। उन्होंने सीएसआई सुभाष सैनी व एक्सईएन की ड्यूटी लगाई कि वे टीम बनाए और व सर्वे कराएं और चैंबर भी बनवाएं। अगर डेयरी संचालक फिर भी ना माने तो उनके सीवर के कनेक्शन काट दिए जाए। यह सुनकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने कहा कि उन्होंने नवदीप कॉलोनी में सीवर कनेक्शन काटा था। बाद में हमारे पर ही राजनीतिक दबाव आ गया और हमें ही दोबारा कनेक्शन जोड़ना पड़ा। मेयर ने कहा कि आप गलत कह रहे हो। किसी ने यह नहीं कहा कि आप उन्हें छूट दे दो, बल्कि यह कहा गया था कि नियमानुसार कार्रवाई करो।
पुरानी सब्जी मंडी की सीवर लाइन लावारिस
बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह पुरानी मंडी की सीवर लाइन की सफाई नहीं करवा रहे। इस पर विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह लाइन मार्केटिंग बोर्ड के पास है और उन्होंने इस बारे में उनके एक्सईएन से बात भी की थी। इस पर वहां बैठे बोर्ड के एक्सईएन ने कहा कि आपने कभी मुझे मुझसे इस बारे में बात नहीं की। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि मैंने एक साल पहले बात की थी तो बोर्ड के एक्सईएन ने कहा कि मैं दो साल से यहां हूं। वहीं एक्सईएन ने कहा कि यह लाइन हमारे पास भी नहीं है। इस पर मेयर ने कहा कि जिस विभाग के पास यह लाइन है, वह इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और लाइन की सफाई करवाए। इसके अलावा अनिल सैनी ने वार्ड में बरसाती पानी के लिए डिस्पोजल बनवाने की भी मांग रखी।
वार्ड-10 की पार्षद के घर आता है ट्यूबवेल का पानी तो वार्ड-12 के पार्षद के घर हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति
वार्ड-12 से पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि पूरे वार्ड में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। मेरी खुद की गली में गंदा पानी आ रहा है। अभी चलकर गड्ढा खोद लेते हैं। 1 महीने पहले चेक किया था और समस्या जस की तस है। आपको करना कुछ नहीं है। 2 साल भी ऐसे ही निकल जाएंगे। इसी कारण से हमें हाउस की बैठक का बहिष्कार किया है। आप हर बैठक में यही लिख लेते हैं कि हो जाएगा लेकिन होता कुछ नहीं। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि एक्सईएन साहब सीवर का पानी पिलाने पर कितनी सजा है। इसे अभी चेक करवाओ। 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं एफआईआर के लिए लिख दूंगा। उन्होंने कहा कि मित्तल जी 2 दिन में ना हो तो मुझे लिख कर दे देना।
उधर वार्ड-10 से पार्षद बिमला देवी ने कहा कि शिव कॉलोनी में ट्यूबवेल का पानी आता है। मेरे खुद के घर में ट्यूबवेल का पानी आता है। लोग रात दो बजे उठकर पानी भरते हैं। आप घर पर आओगे तो वही पानी आपको पिलाएंगे। फिर देख कर बताना कैसा पानी हम पीते हैं। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले कि पानी की कमी के चलते पानी मिक्स करके दे रहे हैं। 15 अप्रैल के बाद यह समस्या नहीं आएगी।
सेक्टर 9-11 के बारिश के पानी के डिस्पोजल में नगर निगम लगवाएगा मोटर
पार्षद अमित ग्रोवर ने सेक्टर 9-11 के बरसाती पानी के डिस्पोजल में मोटर न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी एक साल पहले इस नगर निगम को सौंप चुका है, लेकिन आज तक न तो निगम न ही एचएसवीपी ने इसमें मोटर की व्यवस्था की। इस कारण से हर साल सेक्टरवासियों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। पार्षद ने कहा कि बैठक में अधिकारी साफ करे कि कौन इसमें मोटर की व्यवस्था करेगा, अन्यथा उन्हें इसे लेकर धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। इस पर निगम अधिकारियों ने विचार विमर्श कर डिस्पोजल में मोटर लगवाने का फैसला किया।
नई मोटर लगाने के बाद भी 4 कॉलोनियों में नहीं आ रहा पानी
वार्ड 19 की पार्षद पिंकी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि जलघर में नई मोटर लगने के बाद भी चार कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रतिदिन लोगों के उनके पास फोन आते हैं कि पानी नहीं आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बोले कि अभी पानी की राशनिंग चल रही है। 16 अप्रैल के बाद पानी सही आएगा। मेयर ने कहा कि 16 अप्रैल तक व्यवस्था ठीक कर दो, उसके बाद मैं, पार्षद व डिप्टी मेयर मिलकर चेक करेंगे। इसके अलावा पार्षद ने गलियों में जीटी लगाने को कहा।
अधिकारी बोले कि यह निगम ही लग जाएगा। इस पर चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने कहा कि आपने हमें लेटर लिखा हुआ जिसमें कहा गया है कि हम भविष्य में जीटी न लगवाए। अब हम आपके आदेशों की पालना करेंगे और जो पहले से जीटी लगी हुई हैं, उन्हें भी हटा देंगे। अब आप देख लीजिए कि पानी कहां जाएगा। चीफ इंजीनियर बोले एक्सईएन साहब आप वार्ड 20 में यह बता दीजिए स्टॉर्म वाटर कहां है तो पानी कहां निकालोगे। चीफ इंजीनियर ने कहा कि इसे लेकर अगले सप्ताह मीटिंग कर लो। एक्सईएन ने कहा कि ठीक है।