{"_id":"66d8ec8d420a2bbd4a0b6f97","slug":"bill-of-rs-114-crore-outstanding-firms-refuse-to-provide-tires-and-spare-parts-to-roadways-hisar-news-c-21-hsr1020-456809-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 1.14 करोड़ का बिल बकाया, फर्मों ने रोडवेज को टायर और स्पेयर पार्ट्स देने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 1.14 करोड़ का बिल बकाया, फर्मों ने रोडवेज को टायर और स्पेयर पार्ट्स देने से किया इन्कार
विज्ञापन
हिसार। हिसार रोडवेज डिपो के पास बसों की मरम्मत का बजट नहीं पहुंचा है। बिल का भुगतान बकाया होने के कारण अब कई फर्माें ने रोडवेज को टायर और स्पेयर पार्ट्स देने से साफ मना कर दिया है। स्पेयर पार्ट्स के अभाव में रोडवेज बसों के पहिये थम सकते हैं, इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। रोडवेज की ओर से पिछले ढाई माह का फर्मों का करीब एक करोड़ 14 लाख से ज्यादा का बिल बकाया है। रोडवेज डिपो के स्टॉक में सेंशर, फिल्टर आदि सामान खत्म होने की कगार पर है।
उधार के टायरों से दौड़ रहीं बसें
बता दें, कि डिपो में 33 फर्मों से स्पेयर पार्ट्स आते हैं, मगर डिपो की ओर इन फर्मों का भुगतान नहीं किया गया है। फर्मों की ओर से कई बार भुगतान करने के लिए बोला जा चुका है। मगर बजट अभाव के कारण रोडवेज फर्माें का भुगतान नहीं कर पा रहा है। नए टायर भी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में हिसार डिपो अन्य जिलों के डिपो से उधार टायर लेकर बसें दौड़ा रहा हैं।
हिसार-हांसी में 256 बसें
हिसार और हांसी सब डिपो में 256 रोडवेज बसें दौड़ रही हैं। बजट नहीं मिलने के कारण कभी फर्में टायर तो कभी स्पेयर पार्ट्स देने से मना कर देती है। इससे पहले भी कई बार बिल बकाया होने के कारण फर्माें ने सामान देने से मना कर दिया था। यदि डिपो की वर्कशॉप में जल्द स्पेयर पार्ट्स नहीं पहुंचा तो बसें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
मेरे पास कोई भी बिल बकाया नहीं है। बाकी जानकारी मैं कार्यालय में पता कर बता पाऊंगा। - कुलदीप दलाल, अकाउंट ऑफिसर, रोडवेज