फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike-riding criminals threw a slip at the contractor demanding a ransom of 5 lakh, the entire incident was captured on CCTV camera

Hisar News: बाइक सवार बदमाशों ने ठेके पर पर्ची फेंक मांगी 5 लाख की रंगदारी, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding criminals threw a slip at the contractor demanding a ransom of 5 lakh, the entire incident was captured on CCTV camera
सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध युवक। 
हिसार। गांव तलवंडी राणा में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही ठेके के सामने हवाई फायर भी किए। वारदात की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी है। हालांकि रात 12 बजे तक कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन




सदर थाना प्रभारी ईश्वर के मुताबिक शराब ठेकेदार अजीत ने बताया कि उसका गांव में देसी व अंग्रेजी शराब का ठेका है। वह ठेके पर मौजूद था। करीब 8.30 बजे एक बाइक तीन युवक ठेके पर पहुंचे। इन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। इनमें से एक युवक ठेके पर आया और पर्ची फेंकी। इसी दौरान बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने हवाई फायर किया। इसके बाद पर्ची फेंकने वाले युवक ने भी हवाई फायर किया और चले गए। ठेकेदार अजीत ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने गांव में भी हवाई फायर किए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पर्ची पर लिखा था कि 5 लाख रुपये नहीं देने पर गोली मार देंगे।
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध युवक। 

सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध युवक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed