फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike collides with truck parked near Neyoli Kalan, nephew dies, uncle injured

Hisar News: न्योली कलां के पास खड़े ट्रक में टकराई बाइक, भांजे की मौत, मामा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck parked near Neyoli Kalan, nephew dies, uncle injured
हिसार। हिसार-आदमपुर रोड पर न्योली कलां फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में गांव मात्रश्याम निवासी ओघड़ नाथ की मौत हो गई, जबकि उसका मामा घायल हो गया। इसके अलावा बाइक के सामने पशु आने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

न्यू एकता नगर निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह रंग पेंट का काम करता है। गांव मात्रश्याम में काम का ठेका लिया हुआ है। मंगलवार रात करीब 8 बजे उसका भांजा बाइक पर सवार होकर उसे छोड़ने हिसार आ रहा था। गांव न्योली फ्लाईओवर के पास एक ट्रक खड़ा था। रिफ्लेक्टर नहीं होने से ओघड़नाथ को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में वे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओघड़नाथ मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव खेड़ी जालब निवासी रोशनलाल ने बताया कि वह 27 मार्च को अपनी पत्नी उर्मिला देवी को बाइक पर लेकर गांव मुकलान जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 पर राजगढ़ रोड पर पीछे से एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती को चोट आई।
विज्ञापन

बाइक के सामने आया पशु, श्रमिक की मौत
गांव दुबेटा में सड़क के बीच अचानक पशु आने से बाइक की मौत हो गई। बिहार के सहरसा जिले के गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद महतो फसलों की कटाई के लिए गांव दुबेटा में आया था। सरसों-गेहूं की कटाई के लिए बिहार से 14 मजदूर गांव में आए थे। प्रवासी श्रमिक किसान के खेत में बने कमरों में ठहरे थे। प्रमोद किसी ग्रामीण की बाइक लेकर गांव में जा रहा था। सड़क पर अचानक बेसहारा पशु बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और प्रमोद की मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूद युवक ने की आत्महत्या
जाखोद खेड़ा गांव के पास मात्रश्याम के 36 वर्षीय धर्मपाल ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार धर्मपाल मानसिक रूप से परेशान रहता था। रेलवे पुलिस को सुबह जाखोद खेड़ा के पास ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान मात्रश्याम के धर्मपाल के तौर पर हुई। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed