{"_id":"653d48f4c24956a72a0955e8","slug":"bikaner-division-officials-are-investigating-the-deboarded-compartment-of-the-goods-train-hisar-news-c-21-hsr1020-249518-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीकानेर मंडल के अधिकारी कर रहे मालगाड़ी के उतरे डिब्बे की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीकानेर मंडल के अधिकारी कर रहे मालगाड़ी के उतरे डिब्बे की जांच
विज्ञापन
हिसार। सातरोड रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर सातरोड यार्ड में शुक्रवार शाम मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसकी सूचना बीकानेर मंडल और हिसार रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दी गई थी। मौके पर अधिकारी मुआयना करने पहुंचे थे। मगर अभी तक डिब्बे उतरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच बीकानेर मंडल के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं, अब रेलवे ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण का कहना है कि जांच चल रही है। मगर डिब्बे उतरने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। जांच पूरी होने के बाद भी पटरी से डिब्बे उतरने के सही कारणों का पता चल पाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ चल रही है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो मालगाड़ी में मारुति की गाड़ियां थीं। जोकि अहमदाबाद से पंजाब जा रही थीं। जैसे ही मालगाड़ी सातरोड यार्ड में पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस दौरान पांच ट्रेनें भी प्रभावित हुईं थी। मगर कुछ घंटों बाद ही ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी।