फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhavnagar Terminus-Haridwar Express will now run from Hisar twice a week.

Hisar News: भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस अब सप्ताह में 2 बार हिसार से दौड़ेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bhavnagar Terminus-Haridwar Express will now run from Hisar twice a week.
हिसार। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस ट्रेन की सुविधा सप्ताह में दो दिन मिलेगी। यह ट्रेन हिसार से होकर गुजरती है। ऐसे में शहर और आसपास के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा के संचालन दिवस में विस्तार किया है। साथ ही मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 19271, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार 13 फरवरी से सप्ताह में 1 दिन (वीरवार) के स्थान पर 2 दिन (सोमवार व वीरवार) संचालित होगी। साथ ही मार्ग में जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 8:40 बजे आगमन व सुबह 8:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19272, हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस 15 फरवरी (शनिवार) से सप्ताह में 1 दिन (शनिवार) के स्थान पर 2 दिन (बुधवार व शनिवार) संचालित होगी। साथ ही मार्ग में रूड़की स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 6:08 बजे आगमन व सुबह 6:10 बजे प्रस्थान तथा सहारनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 7:10 बजे आगमन व सुबह 7:20 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed