फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Before the MLA, the councilor himself broke the coconut of the construction work of the Chowk

Hisar News: विधायक से पहले पार्षद ने खुद ही फोड़ दिया चौक के निर्माण कार्य का नारियल

Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Before the MLA, the councilor himself broke the coconut of the construction work of the Chowk
हांसी। पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ के आवास के सामने वाली गली के निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर शहर में सियासी ड्रामा देखने को मिला। यहां पर गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक विनोद भयाना को करना था। लेकिन उनसे पहले ही वार्ड आठ के पार्षद कुक्कू सरदार ने नारियल फोड़ दिया। इस दौरान चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी भी वहां उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले विधायक द्वारा इसके बारे में सूचना जारी करवाई गई कि शाम पांच बजे वार्ड नंबर सात में गणपत बांगा वाले चौक के निर्माण कार्य की शुरुआत उनके द्वारा करवाई जाएगी। इससे पहले दोपहर ढाई बजे पार्षद कुक्कू सरदार ने नारियल फोड़ दिया। नारियल फोड़े जाने के बाद विधायक का कार्यक्रम रद्द हो गया। इस दौरान पार्षद कुक्कू सरदार ने कहा कि विकास कार्य के लिए काफी समय बाद उनके वार्ड का नंबर लगा है। उन्होंने कहा कि मैंने पहल कर दी है। अब हर पार्षद अपने वार्ड में खुद ही नारियल फोड़ेगा।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी ने कहा कि विधायक करें या पार्षद शुभारंभ करे बात एक ही है। इसमें कोई विरोध जैसी बात नहीं है। बता दें कि यह चौक पूर्व विधायक अमीर चंद मक्कड़ के आवास के ठीक सामने वाला है। उनके पोते राहुल मक्कड़ भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह जजपा पार्टी के शहरी अध्यक्ष हैं और जजपा पार्टी से 2019 में विधायक विनोद भयाना के समक्ष चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पार्षद कुक्कू सरदार लंबे समय से मक्कड़ परिवार से जुडे हुए हैं। वह सर्वसम्मति से पार्षद चुने गए थे। बीते वर्ष चेयरमैन चुनाव में भी राहुल मक्कड़ ने प्रवीन ऐलावादी को समर्थन दिया था। अब यहां विधायक द्वारा चौक का निर्माण किया जाना था तो माना जा रहा है कि यह बात मक्कड़ के समर्थकों को नागवारा गुजरी। पार्षद कुक्कू सरदार द्वारा दोपहर को ही नारियल फोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरे पास फोन आया था कि नारियल फोड़ रहे हैं, मुझे बुलाया भी गया था। लेकिन मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था। बाद में मुहूर्त करने के बाद मुझे बताया था। अगर पार्षद अपने वार्डों में खुद नारियल फोड़े तो इसमें कुछ गलत नहीं है। उनका अधिकार है- राहुल मक्कड़, शहरी अध्यक्ष, जजपा



मैं दिल्ली गया हुआ था। वहां से लेट आया था। इसलिए यह कार्यक्रम रद्द कर दिया। उस जगह पर निर्माण कार्य का नारियल फोड़ने की जानकारी नहीं है- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed