फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Before the burning of Ravana, mischievous elements demolished the effigy, beat up two artisans

रावण दहन से पहले शरारती तत्वों ने गिराया पुतला, दो कारीगरों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Before the burning of Ravana, mischievous elements demolished the effigy, beat up two artisans
हांसी। दहन से पूर्व गिराए गए रावण का पुतला। - फोटो : Hisar
हांसी। आदर्श रामायण मंच की तरफ से नई ऑटो मार्केट में रात 12 बजे क्रेन की सहायता से खड़े किए रावण के पुतले को बुधवार शाम चार बजे 10 से 15 शरारती तत्वों ने दहन से पहले ही नीचे गिरा दिया। इसके बाद पुतले को आग लगाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने पुतले के पास मौजूद दो कारीगरों को राड और डंडों से पीटा, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम जेसीबी की मदद से पुतले को दोबारा खड़ाकर दहन किया गया।
विज्ञापन

आदर्श रामायण मंच ने हांसी की नई ऑटो मार्केट में दशहरे के लिए 52 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनवाया था। मंगलवार की रात में ही इसे खड़ा कर दिया गया था। बुधवार को दशहरे पर पूरा दिन महिलाएं पूजा के लिए आ रही थी। शाम करीब चार बजे शरारती तत्वों ने पुतले की रस्सी काटकर उसे नीचे गिरा कर जलाने की कोशिश की। जिस समय रावण के पुतले को नीचे गिराया गाया उस समय रामायण मंच की तरफ से शहर में रामलीला के कलाकारों की झांकियां निकाली जा रही थीं।
विज्ञापन

किसान नेता दशरथ मलिक ने बताया कि 10-15 युवक हाथों में राड व डंडे लेकर पहुंचे और वहां पर मौजूद मिस्त्री अनिल व प्रदीप पर हमला कर दिया। दोनों को काफी चोट आईं और उनको नागरिक अस्पताल से हिसार रेफर कर दिया गया है। प्रदीप के हाथ और अनिल के सिर में चोट लगी है। पुतले में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और कई लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद भयाना थे। आदर्श रामायण मंच के प्रधान मुकेश मुंढालिया और कमेटी के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम विधायक ने किया पुतला दहन
शाम साढ़े सात बजे विधायक विनोद भयाना ने रावण के पुतले का दहन किया। दहन से पहले ही पुतले को क्रेन के सहारे खड़ा किया गया। मौके पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत व पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने रावण के पुतले को गिराया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। विधायक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। आदर्श रामायण मंच के प्रधान मुकेश ने कहा कि हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed