{"_id":"5ea1e2308ebc3e9065580946","slug":"bees-bitten-by-a-person-who-roams-dies-hisar-news-rtk5520907144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने के निकले व्यक्ति को मधुमक्खियों ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमने के निकले व्यक्ति को मधुमक्खियों ने काटा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रोहा खंड के कालीरावण गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घूमने के निकले 50 वर्षीय व्यक्ति सुलतान सिंह को मधुमक्खियों ने काट लिया। इसके बाद घायल सुलतान को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया, जहां पहुंचने पर सुलतान सिंह ने दम तोड़ दिया। उसके बाद चिकित्सकों ने उसके शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसकी सूचना अग्रोहा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के रिश्तेदार रणसिंह ने बताया कि सुलतान सिंह खेतीबाड़ी करता था और वह भट्टू के पांडरी पालसर का रहने वाला था। शुुक्रवार सुबह वह अपने चेचेरे भाइयों के साथ राजबीर व राजीव के साथ कालीरावण गांव में तूड़ी लेने के लिए आया था। वह खेतों में घूमने चला गया। उस समय वहां पर काफी मधुमक्खी थीं। इस दौरान मधुमक्खियों ने सुलतान को काटना शुरू कर दिया। उस समय राजबीर व राजीव भी वहां पर मौजूद थे। मगर उन्हें तैरना आता था, जिससे वे दोनों पास की नहर में कूद गए, लेकिन सुलतान को तैरना नहीं आता था। रणसिंह ने बताया कि उस समय सुलतान काफी देर तक चिल्लाया और उन्होंने उस पर रिजाई तक डाल दी, मगर मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने वहां पर आग भी जलाई थी, लेकिन उसे बहुत सी जगहों पर मक्खियों ने काटा, जिससे उसकी मौत हो गई।