{"_id":"5f3c13ad8ebc3e3ce151e236","slug":"barwala-road-will-be-closed-for-airport-expansion-hisar-news-rtk5693530126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे के विस्तार के लिए बरवाला रोड किया जाएगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे के विस्तार के लिए बरवाला रोड किया जाएगा बंद
विज्ञापन
हवाई अड्डे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय हवाई अड्डे के विस्तार के चलते वर्तमान बरवाला रोड बंद होगा और इसका दूसरा विकल्प तलाश किया जाएगा। इसके अलावा इस रोड पर आने वाले बाल सुधार गृह को फरीदाबाद ले जाया जाएगा। एचएपी थर्ड बटालियन और गोल्फ ग्राउंड को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इन सभी कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हवाई अड्डे को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें काम पूरा करने के लिए समय निर्धारित करते हुए रिपोर्ट सौंपने को कहा।
जल्द तलाशें नया रोड
बरवाला रोड तलवंडी राणा गांव के नजदीक हाईवे से लेकर पुलिस लाइन तक करीब 10 किलोमीटर लंबा है। हवाई अड्डे के रनवे को बड़ा करने के लिए नियमानुसार इस रोड को बंद करना जरूरी है। विमानन मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक इस रोड को बंद किया जाएगा। इसके चलते उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रोड के लिए ऐसा विकल्प जल्द खोजने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।
ये होंगे शिफ्ट
जिस जमीन में हवाई अड्डे का विस्तार किया जाना है, उसमें बाल सुधार गृह, धांसू रोड, राणा माइनर से जुड़े पानी के छोटे खाल (नाले), एचएपी थर्ड बटालियन और गोल्फ ग्राउंड आते हैं। ये सभी शिफ्ट किए जाएंगे। फरीदाबाद में बाल सुधार गृह के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दो माह में फरीदाबाद में बाल निगरानी केंद्र को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तलवंडी राणा माइनर से शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति करने के लिए छोटे खालों को यहां से बंद करके दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। उन्होंने गुजवि सहित शहर के अन्य हिस्सों में जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए नहरी विभाग को पानी के खाल जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बरवाला रोड पर ही एचएपी थर्ड बटालियन और इसके साथ बने गोल्फ की इमारतों का इस्तेमाल अब हवाई अड्डा अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा और इन्हें दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग के अधिकारियों से सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दो माह में हटाने होंगे हाई वोल्टेज तार
उपमुख्यमंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हवाई अड्डे की जमीन से हाई वोल्टेज तार को जल्द हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। अधिकारियों को तारों को हटाकर दो सप्ताह में दुष्यंत चौटाला को रिपोर्ट करनी होगी।
वन विभाग को 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
दुष्यंत चौटाला ने वन विभाग के अधिकारियों को हवाई अड्डा क्षेत्र में पेड़ काटने की एनओसी देने सहित अन्य औपचारिकताओं की पूरी रिपोर्ट 10 दिन में देने के निर्देश दिए।