फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bank employee stabbed to death in Hansi

Hisar News: हांसी में बैंक कर्मचारी की चाकुओं से वार कर हत्या

Mon, 20 Mar 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Mar 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bank employee stabbed to death in Hansi
मृतक सुरेन्द्र उर्फ धोलू।
हांसी (हिसार)। सदर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में रविवार रात खेत से घर लौट रहे चचेरे भाइयों पर चाकुओं से वार किया गया। हमले में बैंक कर्मचारी सुरेंद्र (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोमबीर उर्फ रामफल को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज किया है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र कुमार हिसार स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता था। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह चचेरे भाई सोमबीर के साथ अपनी गाड़ी से गांव जा रहा था। बणी के समीप गांव के ही साहिल और उसके रिश्तेदार झज्जर के गांव पहाड़ीपुर निवासी साहिल ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और उन पर चाकुओं से कई बार वार कर दिया। हमलावरों ने सुरेंद्र व सोमबीर की गर्दन व शरीर पर कई स्थानों पर चाकुओं से वार किए।
विज्ञापन

मृतक के पिता बलवंत ने बताया कि वह रात को करीब 11.30 बजे अपने गांव के ही निवासी ईश्वर के साथ खेत से गांव की तरफ जा रहे थे। दीनवाली जोहड़ के पास पहुंचे तो दाहिमा रोड पर बणी में एक स्कॉर्पियो रोड पर खड़ी थी। कुछ दूरी पर झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। हम दोनों ने बणी की तरफ जाकर देखा तो वहां बेटे सुरेंद्र व सोमबीर उर्फ रामफल पर साहिल व उसके रिश्तेदार साहिल चाकुओं से वार कर रहे थे। हमें देख दोनों आरोपी साहिल बणी की ओर भाग गए। बलवंत ने बताया कि उनका लड़का सुरेंद्र खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ था। चाकुओं के वार से उसकी गर्दन कटी हुई थी। सोमबीर उर्फ रामफल की हालत भी गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅयल 112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। घटना की सूचना पर गांव व परिवार के लोग भी पहुंचे। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोमबीर को नागरिक अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। बलवंत के मुताबिक उनके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। दो भाइयों व एक बहन में सुरेंद्र सबसे छोटा था।


मृतक सुरेंद्र के पिता बलवंत की शिकायत पर साहिल समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सुल्तानपुर निवासी साहिल व उसके रिश्तेदार साहिल के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पवित्र कुमार, एसएचओ सदर थाना हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed