फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ban on new list of Home Guards, investigation will be done soon: Desraj

होमगार्ड की नई सूची पर लगाई रोक, जल्द करवाई जाएगी जांच : देसराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ban on new list of Home Guards, investigation will be done soon: Desraj
हिसार। होमगार्ड विभाग में नौकरियों में भ्रष्टाचार की हिसार से पोल खुलने के बाद होमगार्ड डीजी देसराज सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि उनके पास दो तीन जिलों से शिकायतें आई हैं। वह जल्द कार्रवाई करवाएंगे। इसके लिए किसी अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते सोमवार को ही ज्वाइन किया। इसके बाद उन्हें शिकायतें मिली थी कि सेवामुक्त किए गए स्वयंसेवकों के स्थान पर नई सूची तैयार की गई है। उन्होंने इस पर रोक लगाते हुए मामले में जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिसार निवासी सुनील व विनोद ने विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि पुराने स्वयंसेवकों को वापस बुलाने की बजाय रुपये लेकर नए स्वयंसेवकों की लिस्ट तैयार की गई है। वहीं दूसरी तरफ तत्कालीन जिला आदेशक, कमांडर सुखबीर पानू व हेड क्लर्क महेंद्र पर लगे आरोपों को लेकर उनका कहना है कि यह मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है। वह इस मामले की भी जांच करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि टिब्बा दानाशेर निवासी सोनू सोनी ने आरोप लगाया था कि 6 अगस्त 2021 को तत्कालीन जिला आदेशक के लिए कमांडर सुखबीर पानू ने उससे होटल बुक करवाने, लड़कियां मंगवाने व शराब व बीयर मंगवाई। उस दौरान हेड क्लर्क महेंद्र व चालक भी होटल में मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed