फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Balsamand branch broken in Hisar; 20 feet wide crack came, water filled in 100 acres of cotton- kinnow gardens

Hisar: बालसमंद ब्रांच टूटी; 20 फीट चौड़ी दरार आई, 100 एकड़ में कपास व किन्नू के बागों में भरा पानी

Wed, 19 Jul 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

हिसार के गांव किरतान के लोग बुधवार की सुबह टहलने के लिए नहर पर पहुंचे तो देखा कि बालसमंद ब्रांच टूटी हुई है। 20 फीट चौड़ी दरार से पानी बहर गांव सीसावाला के खेतों में फैल रहा है। करीब 100 एकड़ से अधिक खेतों में पानी भर गया। इन खेतों में दो से लेकर 5 फीट तक पानी भर गया।

विज्ञापन

विस्तार

हिसार के गांव किरतान के पास बालसमंद ब्रांच टूट जाने से करीब 100 एकड़ से अधिक एरिया में जलभराव हो गया है। करीब 20 फीट चौड़ी दरार को बंद करने के लिए सिंचाई विभाग ने काम शुरु कर दिया है। दोपहर बाद तक नहर को ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग की टीम ने नहर के किनारे को ठीक करने के लिए काम शुरु किया
जानकारी के अनुसार गांव किरतान के लोग बुधवार की सुबह टहलने के लिए नहर पर पहुंचे तो देखा कि बालसमंद ब्रांच टूटी हुई है। 20 फीट चौड़ी दरार से पानी बहर गांव सीसावाला के खेतों में फैल रहा है। करीब 100 एकड़ से अधिक खेतों में पानी भर गया। इन खेतों में दो से लेकर 5 फीट तक पानी भर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग, पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


किन्नू के बागों में भी पानी भरा
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हिसार स्थित सातरोड़ हेड से पानी को बंद कराया। कुछ घंटे बाद पानी का बहाव कम होने पर नहर के किनारे को ठीक करना शुरु किया गया। मजदूरों को ने मिट्टी के बोरे भरकर पानी को बंद किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शाम तक नहर को दोबारा से सामान्य किया जाएगा। जलभराव से किसानों की कपास की फसल खराब होने की आशंका है। किन्नू के बागों में भी पानी भर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed