{"_id":"65bbdc91cf7f2488c3013b16","slug":"badra-rains-in-the-city-for-the-second-consecutive-day-96-mm-rain-recorded-hisar-news-c-21-hsr1005-312690-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर में लगातार दूसरे दिन बरसे बदरा, 9.6 एमएम बारिश दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर में लगातार दूसरे दिन बरसे बदरा, 9.6 एमएम बारिश दर्ज
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई। इस दौरान 9.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कत आई। वहीं खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में तकनीकी समस्या आने से आसपास के 6 गांवों में 18 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। अधिकारी देर रात बिजली सप्लाई सुचारू करने में जुटे रहे।
बुधवार दिन भर रुक-रुक हुई बूंदाबांदी के बाद वीरवार तड़के करीब 3 बजे शहर में हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। शहर में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 10.3 एमएम बारिश हुई। इस दौरान रात का तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दिन का तापमान 19.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे रहा।
आगे ये रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार शाम तक यह पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा। मगर देर रात तक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 3 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। साथ ही 3 व 4 फरवरी को बारिश की भी संभावना रहेगी। इस विक्षोभ का असर 6 फरवरी तक रहेगा। चूंकि इस विक्षोभ के असर से पहाड़ों में काफी बर्फबारी भी होगी। इस कारण से इस विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
इन गांवों में दिनभर बिजली रही गुल
उधर, थर्मल पावर प्लांट में तड़के 3 बजे आई तकनीकी समस्या के कारण बहबलपुर, बाडो पट्टी, खेड़ी बर्की, धिकताना, सरसौद व बिछपड़ी में बिजली गुल हो गई। रात 9 बजे ग्रामीण बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली न होने से ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।