{"_id":"31dbf04b0670cde791086226030a2da7","slug":"baba-ramdev-in-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग के बाद अब शिक्षा में करेंगे क्रांति : रामदेव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग के बाद अब शिक्षा में करेंगे क्रांति : रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि विकल्प रहित संकल्प और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। योग क्रांति के बाद अब शिक्षा में क्रांति का समय आ गया है।
विज्ञापन
यह क्रांति भी हम ला के रहेंगे। बाबा रामदेव बुधवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय हिसार के चौ. रणबीर सिंह सभागार में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को योग साधना एवं व्यक्तित्व विकास पर आयोजित व्याख्यान के दौरान संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। व्याख्यान का आयोजन विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय व धार्मिक अध्ययन संस्थान के सौजन्य से किया गया था।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने युवाओं से कहा कि वे मांस, मदिरा व अन्य बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की सलाह दी कि ऐसा करने से भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन सकता है। उन्होंने भगवान जंभेश्वर महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संबोधित किया कि यदि समूचा भारत स्वामी रामदेव के कहे अनुसार स्वदेशी उत्पाद अपना ले तो भारत की अर्थव्यवस्था कुछ ही समय में विश्व में सर्वोपरि हो जाएगी।
कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव की प्रेरणादायक संबोधन ने विश्वविद्यालय में एक नई ऊर्जा प्रवाहित की है।
विश्वविद्यालय के धार्मिक अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. किशना राम ने भगवान जंभेश्वर महाराज के जीवन चरित्र व उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन खेल निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने किया।
कन्या भ्रूण हत्या न करने की अपील
हिसार। युवा भाजपा नेता एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विक्रांत धमीजा ने नवरात्रों के मौके पर झुग्गी-झोपड़ी में जाकर कन्या पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की अपील की।