Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ayushman cardholders will be able to receive free surgery services until November 22

Hisar News: आयुष्मान कार्डधारकों को 22 नवंबर तक मिल सकेंगी निशुल्क सर्जरी सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cardholders will be able to receive free surgery services until November 22
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्जिकल कैंप सप्ताह का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इस विशेष सप्ताह का उद्देश्य आयुष्मान कार्डधारकों को निशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सर्जरी सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयुष्मान सर्जिकल कैंप सप्ताह 22 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जनरल वत्स ने उद्घाटन समारोह में कहा कि अग्रोहा मेडिकल आयुष्मान योजना के कार्यान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। आयुष्मान भारत योजना गरीबों और वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सशक्त कवच है, जो सिर्फ बीमा नहीं बल्कि सम्मानपूर्ण और सुरक्षित जीवन का आधार है।
विज्ञापन

कैंप के दौरान आयुष्मान डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश शर्मा ने मरीजों को योजना के तहत उपलब्ध सर्जरी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव चौहान, आयुष्मान अधिकारी, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed