फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ayushman beneficiaries were not treated in private hospitals

Hisar News: निजी अस्पतालों में नहीं हुआ आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ayushman beneficiaries were not treated in private hospitals
हिसार। जिले के निजी अस्पतालों में शनिवार को आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में निजी अस्पतालों में उपचार के लिए आए आयुष्मान लाभार्थियों को लौटना पड़ा। निजी अस्पतालों में 30 मार्च तक आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार नहीं होगा। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) और एनएमओ (नेशनल मेडिकॉज ऑर्गेनाइजेशन) ने साफ कह दिया है कि जब तक सरकार द्वारा बकाया राशि नहीं दी जाती उपचार नहीं करेंगे। आईएमए के जिला प्रधान डॉ. जशवंत का कहना है कि जिले में प्राइवेट अस्पताल का 250 करोड़ बकाया है। वहीं जिले में 9,22,87 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उपचार करवाने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बिना उपचार करवाए ही लौटना पड़ा। जब वे आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर कर्मचारियों ने बताया कि 30 मार्च तक निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार नहीं होगा। उपचार करवाना है तो नकद बिल देना होगा।
विज्ञापन


शहर के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को आयुष्मान कार्ड लेकर दो मरीज उपचार करवाने के लिए आए थे। दोनों मरीज डायलिसिस बीमारी से ग्रस्त थे। एक मरीज की तबीयत ज्यादा खराब थी। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों ने नकद राशि जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed